राष्ट्रीय

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना… कार सवारों ने युवती को घसीटा, मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कार सवार 5 युवकों ने एक लड़की की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद उसे 4 किलोमीटर तक घसीटा। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना में कार सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) है।

पूरा सच सामने आना चाहिए : स्वाति मालीवाल

दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने न्यू ईयर के जश्न पर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए।

काम के बाद घर लौट रही थी युवती

दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब 3 बजे कंझावला से कंट्रोल रूम को कॉल पर जानकारी मिली थी कि यहां एक युवती निर्वस्त्र हालत में पड़ी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके शरीर पर कई जख्म थे। लहूलुहान शव के शरीर पर एक कपड़े भी नहीं थे। सड़क की रगड़ से उसके शरीर के ज्यादातर हिस्सों पर घाव हो गए थे। बताया जा रहा है कि युवती कल देर रात एक प्राइवेट फंक्शन में वेलकम गर्ल का काम करके घर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ ये हादसा हुआ।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button