हरियाणा में चमत्कार! गड्ढे में फंसी एंबुलेंस... झटका लगते ही मृत आदमी की चलने लगी सांसें, जानें क्या है पूरा मामला

Follow on Google News
हरियाणा में चमत्कार! गड्ढे में फंसी एंबुलेंस... झटका लगते ही मृत आदमी की चलने लगी सांसें, जानें क्या है पूरा मामला
हरियाणा। सड़कों पर गड्ढे होना आम बात है। कई बार लोग गड्ढों की वजह से अपनी जान भी गंवा बैठे हैं। लेकिन ये गड्ढे अगर किसी के जीवन रक्षक बन जाए तो... सुनकर अजीब लगेगा लेकिन हरियाणा में ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने 80 साल के बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया था। जब परिवार के लोग उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस से घर ले जा रहे थे, तो एंबुलेंस बीच रास्ते में एक बड़े गड्ढे में फंस गई। जिसकी वजह से मृत बुजुर्ग के शरीर को झटका लगा। झटके से बुजुर्ग के शरीर में हरकत होने लगी। जिसके बाद बुजुर्ग को दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया। अभी उनका इलाज चल रहा है।

अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे घर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 80 साल के दर्शन सिंह बराड़ को डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। दर्शन सिंह के परिजन एंबुलेंस से उनका शव लेकर पटियाला से करनाल के पास निसिंग में उनके घर ले जा रहे थे, जहां उनका अंतिम संस्कार होना था। घर में अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन शव को ले जा रही एंबुलेंस का टायर एक गड्ढे में फंसने के कारण वो तेजी से झटका खा गई।

लौट आईं सांसे

दर्शन सिंह के पोते (जो एंबुलेंस में उनके साथ थे) ने बताया कि, झटके के बाद उन्हें (दादा जी) अपना हाथ हिलाते हुए देखा गया। दिल की धड़कन महसूस होने लगी। जिसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर को पास के अस्पताल में जाने के लिए कहा। वहां डॉक्टरों ने दादा (दर्शन सिंह) को जीवित घोषित कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग दर्शन सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार ने इस घटना को चमत्कार बताया है और अब उनके पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- 2016 में हुआ था लापता… समुद्र की गहराइयों में मिला 8 साल बाद भारतीय वायु सेना के विमान का मलबा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts