उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए (Leopard) की मौत हो गई है। मंगलवार को तेंदुए का शव बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर कोर रेंज के बीट क्रमांक 389 में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाकर सर्चिंग की रही है। फिलहाल, तेंदुए की मौत को आपसी संघर्ष का होना बताया जा रहा है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1605159342889914368?t=HCwLknqtUoE9_PBEgiihxQ&s=08
आपसी संघर्ष से हुई मौत
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गश्ती दल को संदिग्ध परिस्थिति में तेंदुआ का शव मिला। गश्ती दल ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी जांच में जुट गए। तेंदुआ का शव झाड़ियों के समीप मिला और उसकी उम्र करीब 5 साल बताई जा रही है। वहीं तेंदुए की गर्दन में चोट के निशान हैं, जिससे खून बह रहा था और इस चोट को बाघिन के दांतों के कारण हुआ बताया गया है। वन अधिकारियों ने बाघिन के साथ हुए संघर्ष को ही घटना की वजह बताया है।
डॉग स्क्वायड से सर्चिंग
डॉग स्क्वायड से आसपास के क्षेत्र की सर्चिंग करवाई गई। डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची टीम ने अनुमान लगाया है कि बाघिन ने तेंदुए के शव को खींचकर पीछे की तरफ किया होगा।
बाघिन के दांत तेंदुए की गर्दन में मिले
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास ही आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं। इससे वन विभाग के अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि इसी शिकार के लिए बाघिन और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ होगा। बाघिन के दांत तेंदुए की गर्दन में गड़ गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया है।
मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें