आंखों के नीचे काले घेरे या लाल गाल...?चेहरे के संकेत बता सकते हैं लिवर की परेशानी, नजरअंदाज न करें

चेहरे पर दिखने वाले काले घेरे, गालों की लालिमा, सूखी त्वचा या मुंहासे लिवर की समस्या का संकेत हो सकते हैं। डॉ. राजेश पधान बताते हैं कि ये संकेत फैटी लिवर, हार्मोन असंतुलन और टॉक्सिन्स जमा होने की ओर इशारा करते हैं। समय पर जांच और सही डाइट से गंभीर परेशानियों से बचा जा सकता है।
Follow on Google News
चेहरे के संकेत बता सकते हैं लिवर की परेशानी, नजरअंदाज न करें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चेहरे के छोटे-छोटे बदलते लक्षण आपकी अंदरूनी सेहत का आईना हैं। आंखों के नीचे काले घेरे, गालों की लालिमा या सूखी त्वचा लिवर की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं। जानिए कब इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

    1. आंखों के नीचे काले घेरे - लिवर की सफाई कमजोर होने का संकेत

    अगर पूरी नींद के बावजूद आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स कम नहीं हो रहे, तो यह लिवर की कमजोरी की वजह से हो सकता है। लिवर शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है। जब यह सही से काम न करे, तो टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, थकान बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसका असर आंखों के नीचे काले घेरे के रूप में दिखाई देता है।

    2. गालों पर लालिमा - हार्मोनल बदलाव का इशारा

    अचानक गालों का लाल होना सिर्फ ब्लश नहीं है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ सकता है। इसका असर गालों पर लालिमा के रूप में दिखता है। यह समस्या अक्सर अल्कोहॉलिक फैटी लिवर में देखने को मिलती है।

    3. रूखे और खुजली वाले पैच - त्वचा नहीं, लिवर की परेशानी

    चेहरे पर सूखे या खुजली वाले धब्बे दिखें तो इसे सिर्फ स्किन प्रॉब्लम न समझें। यह बाइल सॉल्ट के जमा होने या जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी हो सकता है, जो लिवर की गड़बड़ी का संकेत है।

    4. पीलिया - पीली त्वचा या आंखें

    त्वचा या आंखों का पीला पड़ना लिवर की सबसे स्पष्ट चेतावनी है। यह बिलीरुबिन के जमा होने से होता है, जिसे लिवर प्रोसेस करता है। पीलिया फैटी लिवर या अन्य गंभीर लिवर रोग की ओर इशारा कर सकता है।

    5. चेहरे पर सूजन - शरीर में पानी जमा होना

    यदि चेहरे पर सूजन या फुलाव दिखे, तो यह लिवर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। लिवर शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने में असफल होने पर, पानी जमा होने लगता है और यह चेहरे पर सूजन के रूप में दिखाई देता है।

    6. मुंहासे - सिर्फ स्किन की वजह नहीं

    जुबां और गालों के आसपास बार-बार मुंहासे होना लिवर से जुड़ा हो सकता है। लिवर कमजोर होने पर हार्मोन असंतुलन और टॉक्सिन्स का जमाव बढ़ता है, जिससे एक्ने बढ़ सकता है।

    7. फीकी या बेजान त्वचा - फैटी लिवर का संकेत

    अगर चेहरा बेजान या फीका लगने लगे, तो यह भी फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है। लिवर सही से डिटॉक्स और मेटाबॉलिज्म न कर पाए तो त्वचा की नेचुरल चमक कम हो जाती है।

    कब डॉक्टर से मिलें?

    चेहरे पर ये संकेत अक्सर पेट में असहजता, ज्यादा थकान या कमजोरी के साथ दिखाई देते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच, संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज से आगे की जटिलताओं से बचा जा सकता है।

    नोट- चेहरे सिर्फ आपके इमोशन नहीं दिखाते, यह आपकी अंदरूनी सेहत का आईना भी हैं। इन संकेतों पर ध्यान दें और लिवर की सेहत को प्राथमिकता दें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts