PlayBreaking News

सिलेंडर के दाम या मजबूरी का इंतकाम ?बाइक के साइलेंसर को बना डाला चूल्हा 

गैस खत्म तो टेंशन नहीं! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लड़की का खतरनाक जुगाड़, बाइक के गरम साइलेंसर पर ही सेंक डाली रोटियां। 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया यह वीडियो, क्या यह महंगाई का असर है या सिर्फ मनोरंजन? देखें वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई।
Follow on Google News
बाइक के साइलेंसर को बना डाला चूल्हा 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत में जुगाड़ को एक कला माना जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो ने इस कला को एक नए और बेहद अजीब स्तर पर पहुंचा दिया है। जरा सोचिए, अगर घर में मेहमान आ जाएं और रसोई का गैस सिलेंडर अचानक खत्म हो जाए, तो आप क्या करेंगे? शायद नया सिलेंडर मंगवाएंगे या इंडक्शन का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रही एक युवती ने न तो चूल्हा जलाया और न ही हीटर का सहारा लिया, बल्कि उसने घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक के धधकते हुए साइलेंसर पर ही रोटियां सेंकना शुरू कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर आग की तरह फैल रहा है।

    क्या है पूरा मामला?

    इंस्टाग्राम पर @vimlaa5063 नामक अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बाइक के पास जमीन पर इत्मीनान से बैठी है। उसके पास सूखे आटे का परात और बेली हुई रोटियां रखी हैं। आमतौर पर रोटियां तवे पर सेंकी जाती हैं, लेकिन यहां नजारा कुछ और ही था। जैसे ही रोटी बेलकर तैयार होती, लड़की उसे सीधे बाइक के गर्म साइलेंसर पर रख देती। हैरानी की बात यह है कि वह बड़े ही सलीके से रोटी को उलट-पलट कर रही थी ताकि वह कच्ची न रहे। देखते ही देखते रोटी साइलेंसर की गर्मी से फूलने लगी और पूरी तरह सिक कर तैयार हो गई।

    ये भी पढ़ें: जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल : 14 साल की राधिका की फटी 'गठान' का सफल ऑपरेशन, आधी रात को जोखिम उठाकर बचाई जान

    देश में गैस की किल्लत या सिर्फ मनोरंजन? यह वीडियो एक ऐसे समय में सामने आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण कच्चे तेल और एलपीजी (LPG) की आपूर्ति पर असर पड़ने की खबरें आ रही हैं। भारत के कई राज्यों में शादी-ब्याह के सीजन की वजह से गैस सिलेंडरों की डिमांड अचानक बढ़ गई है। लोग इस वीडियो को दो नजरियों से देख रहे हैं। कुछ इसे बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत पर एक करारा कटाक्ष मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने का एक 'खुरापाती' तरीका बता रहे हैं।

    नेटिजन्स के उड़े होश

    इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि नासा वाले बहुत जल्द इस लड़की को ढूंढने भारत आने वाले हैं। दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे तो क्या हम रोटियां भी नहीं खा पाएंगे? क्योंकि बाइक चलाने के लिए भी तो खर्चा चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इसे स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक बताया है। एक नागरिक ने लिखा कि साइलेंसर की गंदगी और जहरीली गैसें सीधे रोटी के संपर्क में आ रही हैं, यह जुगाड़ जानलेवा हो सकता है।

    जुगाड़ की दुनिया में भारत का 'स्वैग'

    भारतीयों का जुगाड़ से पुराना नाता है। कभी कूलर की घास से फ्रिज बनाना, तो कभी साइकिल से आटा चक्की चलाना, हमने सब देखा है। लेकिन बाइक के साइलेंसर पर रोटी बनाना शायद अब तक का सबसे विचित्र प्रयोग है। 

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts