राष्ट्रीय

पंजाब में रात 10 से 5 बजे तक कर्फ्यू, दिल्ली AIIMS में अगले आदेश तक सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए पंजाब सरकार ने अपने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। सरकार ने कोरोना मामलों में आ रही वृद्धि के बीच रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लगाया है। इसके साथ ही दिल्ली AIIMS ने भी सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।

पंजाब सरकार ने बढ़ाई सख्ती

पंजाब सरकार ने राज्य में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज और बाकी सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि पंजाब में अब बस, सिनेमा हॉल, जिम, रेस्टोरेंट सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल सकते हैं।

AIIMS के डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

दिल्ली AIIMS ने सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। बता दें कि सभी डॉक्टर्स को काम पर वापस लौटने के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने एक आदेश जारी कर अगले आदेश तक डॉक्टर्स के छुट्टियां लेने पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button