People's Update
Saturday, March 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हॉर्मुज संकट पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा - रास्ता खोलना आसान, बस मदद चाहिए
    असम चुनाव में TMC की एंट्री, पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान
    ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में जनसैलाब, दिल्ली में दिखा उत्साह
    बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना ने किए हमले
    शिमला: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे
    अगर हमारे आइलैंड पर हमला हुआ, तो निशाना बनेगा रास अल खैमाह: ईरान
    ताजा खबर
    कोरोना वाइरस

    Covid-19 : कोरोना के नए वैरिएंट FLiRT की भारत में एंट्री, सिंगापुर में फिर से मास्क लगाने को कहा; जानिए इस New Variant के बारे में...

    Publish Date: 22 May 2024, 5:46 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    हेल्थ डेस्क। दुनिया जैसे ही कोरोना वायरस को भूलने लगती है कि वैसे ही कोरोना का एक और नया वैरिएंट आ जाता है, जो फिर से लोगों की नींद उड़ा देता है। ऐसा ही कुछ कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट ने भी किया है, जिसे FLiRT (फिलर्ट) नाम दिया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर सहित कई देशों में इस नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इस नए वैरिएंट की एंट्री अब भारत में भी हो चुकी है। इस संक्रमण के बढ़ते मामले के चलते सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर से जनता से मास्क पहनने की अपील की है।

    हॉस्पिटल में एडमिट होने के मामले

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, ग्लोबल लेवल पर कोविड-19 का JN.1 और इसके सब-वैरिएंट चिंता का विषय हैं, जिनमें KP.1 और KP.2 शामिल हैं। ग्लोबल हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने KP.2 को वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग के रूप में रखा है। अब तक KP.2 के कारण COVID-19 मेट्रिक्स में वृद्धि नहीं हो रही है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "वैश्विक स्तर पर परीक्षण और अनुक्रमण की घटती दरों के साथ, उभरते SARS-CoV-2 वेरिएंट की गंभीरता के प्रभाव का अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में नए वैरिएंट के आकड़े अब तक सामने नहीं आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते मामलों से भारत में फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट होने और गंभीर मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए चिंता या घबराहट की कोई बात नहीं है।

    सिंगापुर में लोगों से मास्क पहनने को कहा

    पिछले कुछ समय से अमेरिका, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में कोरोना के मामले बढ़ने का कारण FLiRT ही है जिस कारण वहां पर COVID-19 लहर की आशंका फिर से बढ़ गई है। KP.2 और KP.1, दोनों सिंगापुर में कोरोना के मामलों में अचानक हुई बढ़त के लिए जिम्मेदार हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट ने वहां पर 5 से 11 मई तक 25,900 से अधिक मामले दर्ज किए है और ये मामले हर हफ्ते दोगुने हो रहे हैं। सरकार ने एक स्वास्थ्य सलाह जारी कर लोगों से फिर से मास्क पहनने को कहा है।

    क्या है FLiRT?

    कोरोना वायरस के दो नए सब-वैरिएंट KP.2 और KP.1 को 'FLiRT' नाम दिया गया है। 'FLiRT' ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स का एक ग्रुप है और ये दोनों इस ग्रुप के अंदर ही आते हैं। KP.1 और KP.2 को 'FLiRT' उपनाम वैज्ञानिकों ने उनके म्यूटेशन के तकनीकी नाम के आधार पर दिया है। FLiRT में शामिल KP.2 और KP.1, ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट JN.1 के वंशज हैं जिसने पिछले साल काफी तबाही मचाई थी। जापान के रिसर्चर्स की स्टडी के मुताबिक, KP.2 की संक्रामकता JN.1 की तुलना में काफी (10.5 गुना) कम है।

    कैसे पड़ा FLiRT नाम ?

    अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस नए सब वेरिएंट को FLiRT नाम कैसे दिया गया। असल में FLiRT में KP.1.1 और KP.2 ये दो म्यूटेंट हैं। अब KP.2 से आया ‘FL' फिर KP.1.1. से आया ‘RT'. बस इसी तरह से FL और RT को i से जोड़कर FLiRT नाम दिया गया।

    कोरोना के नए वैरिएंट FLiRT के लक्षण

    • स्वाद और स्मेल का जाना।
    • गले में दर्द होना या गला खराब होना।
    • खांसी और बंद नाक।
    • कई मामलों में नाक बहना भी देखा गया।
    • थकान व कमजोरी महसूस होना।
    • सिर दर्द और मांसपेशियों या शरीर में दर्द।
    • ठंड लगने के साथ बुखार आना।

    भारत में भी नए वैरिएंट के केस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट फिलर्ट के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। अब तक भारत में 250 केस दर्ज किए गए हैं। अधिकांश मामलों के लिए KP.2 और KP1.1 को जिम्मेदार ठहराया माना जा रहा है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट KP.2 के 91 मामलों की पहचान की गई है, जो राज्य में कोरोना के मामलों में वृद्धि को दर्शाता है। 15 मई तक के आंकड़ों के अनुसार, पुणे में सबसे अधिक 51 लोगों को इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है, ठाणे 20 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में 7-7 मामले दर्ज किए गए। Covid 4th Wave

    अब तक कोरोना के ये वैरिएंट आ चुके हैं सामने

    2020 के दिसंबर में Covid-19 के तीन बड़े वैरिएंट देखे गए थे। जिसमें अल्फा (बी.1.1.7), बीटा (बी.1.351), और गामा (पी.1)। इसके बाद दिसंबर 2021 में ओमिक्रॉन वैरिएंट ने लॉकडाउन में ढील शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद दुनिया को घरों में वापस भेज दिया। 2022 दिसंबर में कोरोना का कोई नया खतरनाक वैरिएंट सामने नहीं आया था, लेकिन हमने बीए.2 और बीए.5 जैसे सब वैरिएंट को जरूर देखा, जो कोरोना वायरस की ओमिक्रॉन के भीतर ही मौजूद थे। इस साल JN.1 नाम का नया वैरिएंट आया, जो ओमिक्रॉन से पैदा हुआ है। JN.1 ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2.86 से बना हुआ है। साल 2022 की शुरुआत में BA.2.86 ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का कारण था। BA.2.86 व्यापक रूप से नहीं फैला था, लेकिन उसने अपने म्यूटेशन से विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया था, क्योंकि BA.2.86 के स्पाइक प्रोटीन पर म्यूटेशन हुए थे और उसी तरह JN.1 के स्पाइक प्रोटीन में भी एक अतिरिक्त म्यूटेशन पाया गया है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ईदगाह और मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

    MP में ईद-उल-फितर की रौनक :ईदगाह और मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

    दुश्मन हार गया, देश एकजुटर; ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

    ईरान युद्ध में सुप्रीम लीडर बोले:दुश्मन हार गया, देश एकजुटर; ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

    हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस, होर्मुज में महायुद्ध की आहट!

    ईरान जंग में अमेरिका को मिला ब्रिटेन का साथ :हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस, होर्मुज में महायुद्ध की आहट!

    अमेरिकी बेस डिएगो गार्सिया पर दागी लंबी दूरी की मिसाइलें

    ईरान का अमेरिका पर बड़ा अटैक,अमेरिकी बेस डिएगो गार्सिया पर दागी लंबी दूरी की मिसाइलें

    ब्रजेश्वरी अग्निकांड: ‘चार्जिंग बनी चिता’ या खंभे की चिंगारी? जांच में सामने आया बड़ा सच, पुरानी घटनाओं से भी जुड़ती कड़ियां

    ब्रजेश्वरी अग्निकांड: ‘चार्जिंग बनी चिता’ या खंभे की चिंगारी? जांच में सामने आया बड़ा सच, पुरानी घटनाओं से भी जुड़ती कड़ियां

    चार्जिंग से चिंगारी फिर धमाका…तबाही की पूरी कहानी

    बृजेश्वरी अग्निकांड:-चार्जिंग से चिंगारी फिर धमाका…तबाही की पूरी कहानी

    हर राशि का जेब पर असर, जानिए कैसी रहेगी 12 राशियों की फाइनेंशियल स्थिति?

    शनि के कदम परिवर्तन 2026:हर राशि का जेब पर असर, जानिए कैसी रहेगी 12 राशियों की फाइनेंशियल स्थिति?

    बिल्डर से मांगे 15 करोड़ वरना “मौत तय”

    लॉरेंस गैंग की धमकी:बिल्डर से मांगे 15 करोड़ वरना “मौत तय”

     मिनट-टु-मिनट फायर ब्रिगेड की कार्रवाई, क्या हुआ था उस रात-पढ़ें

    बृजेश्वरी अग्निकांड: मिनट-टु-मिनट फायर ब्रिगेड की कार्रवाई, क्या हुआ था उस रात-पढ़ें

    किसानों को रुला रहा टमाटर, दाम गिरकर पहुंचे 3-4 रुपए किलो, न लागत निकल रही न भाड़ा

    किसानों को रुला रहा टमाटर, दाम गिरकर पहुंचे 3-4 रुपए किलो, न लागत निकल रही न भाड़ा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....