एक विवाह ऐसा भी :जलमग्न मंडप में लिए सात फेरे, दूल्हे ने गोद में उठाकर निभाई रस्में

इंदौर। लगातार बारिश ने इंदौर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, पर इसी बारिश के बीच कैट रोड पर हुई एक शादी ने सबका दिल जीत लिया। पानी से लबालब गार्डन में, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर सात फेरे लिए और हर रस्म पूरी की। तस्वीरें-वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
मंडप में पानी, चेहरों पर मुस्कान
इंदौर में जुलाई के पहले सप्ताह में ही महीने की आधी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। अधिकमास के कारण जुलाई तक शादियों के मुहूर्त निकले हैं। इसी बीच कैट रोड स्थित एक गार्डन में दुल्हन पूर्वा और दूल्हा वैभव दिल्ली की शादी होनी थी।
फिल्मी सीन को मात दे गई रियल वेडिंग
सबसे खास पल तब आया जब वैभव ने पूर्वा को गोद में उठाया और जलमग्न मंडप तक पहुंचाया। बरसते पानी के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। पंडित ने मंत्र पढ़े, बैंड बजा और फेरे पूरे हुए। रस्म खत्म होने के बाद भी वैभव पूर्वा को गोद में लेकर ही भोजन स्थल तक ले गए।
ये भी पढ़ें: 4 नहीं, 10 हाथी दांत निकले : मोहनलाल के नए खुलासे से वन विभाग भी चौंका
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही लोग "जुगाड़ वाली शादी" और "प्यार की कोई बाधा नहीं" जैसे कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा -"बारिश ने शादी रोकी नहीं, यादगार बना दिया।"
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान : संजू सैमसन बाहर; 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को फिर मिला मौका












