Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पर ईडी का शिकंजा, छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वेलरी और विदेशी मुद्रा बरामद

कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पर ईडी का शिकंजा, छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वेलरी और विदेशी मुद्रा बरामद

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में एजेंसी को भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी बरामद हुई थी।

Uploaded media

 

छापेमारी में भारी बरामदगी

ईडी ने बताया कि वीरेंद्र के घर और कारोबार से 12 करोड़ रुपए नकद, 6 करोड़ की ज्वेलरी और करीब 1 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा मिली है। इसके अलावा चार लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गईं। एजेंसी के अनुसार वीरेंद्र की गोवा में कई कैसिनो में हिस्सेदारी है। वे पांच कैसिनो के मालिक बताए जा रहे हैं, जिनमें मशहूर पप्पीज कैसीनो भी शामिल है।

चित्रदुर्ग विधानसभा से हैं विधायक

वीरेंद्र कर्नाटक के चित्रदुर्ग विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं। ईडी का मानना है कि उन्होंने अवैध लेन-देन और कैसिनो कारोबार के जरिए भारी संपत्ति बनाई है। जांच एजेंसी अब उनके निवेश और कारोबारी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें: गुना के सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, मीशो से मंगाए चाकू से अनिल करोसिया की हत्या, 6 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

8 दिन में दूसरे विधायक पर कार्रवाई

पिछले आठ दिनों में यह दूसरा मौका है जब कर्नाटक के किसी कांग्रेस विधायक पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले 14 अगस्त को कारवार से कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर से 1.41 करोड़ रुपए कैश और 6.75 किलो सोना मिला था। उस मामले में भी ईडी ने करोड़ों रुपये के बैंक अकाउंट फ्रीज किए थे।

Uploaded media

 

अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़ा मामला

सतीश सैल पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में अन्य कंपनियों और बेलकेरी पोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर करीब 1.25 लाख मीट्रिक टन लौह अयस्क गैरकानूनी तरीके से निर्यात किया था, जिसकी कीमत करीब 87 करोड़ रुपए बताई जाती है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts