Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोजगार और पेपरलीक के मुद्दे पर कांग्रेस की 'जेन-जी साइक्लोथॉन', इंदौर से भोपाल के लिए निकले नेता

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, हरीश चौधरी समेत हजारों युवा साइकिल यात्रा में शामिल; 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत प्रदर्शन
रोजगार और पेपरलीक के मुद्दे पर कांग्रेस की 'जेन-जी साइक्लोथॉन', इंदौर से भोपाल के लिए निकले नेता
इंदौर में कॉंग्रेसी कार्यकर्ता साइकलों से भोपाल जाते हुए

इंदौर। युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बेरोजगारी, पेपरलीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंगलवार को 'जेन-जी साइक्लोथॉन' का आयोजन किया। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत निकाली गई यह साइकिल यात्रा इंदौर से शुरू होकर भोपाल पहुंचेगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और युवा शामिल हुए।

 

मंगलवार सुबह साइक्लोथॉन की शुरुआत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग स्थित नालंदा परिसर से हुई। कांग्रेस का दावा है कि करीब दो हजार युवा साइकिल सवार इस यात्रा में शामिल हैं। यात्रा नालंदा परिसर से गांधी प्रतिमा, हाईकोर्ट चौराहा, लैंटर्न चौराहा, मालवा मिल, भमोरी, सयाजी चौराहा, विजय नगर, देवास नाका, मांगलिया, डकाच्या होते हुए क्षिप्रा पहुंचेगी। इसके बाद यह यात्रा भोपाल के लिए रवाना होगी।

 

क्षिप्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी यात्रा में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि यह साइक्लोथॉन केवल खेल या रेस नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, युवाओं के अधिकारों की रक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का अभियान है। इसमें एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं।

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts