PlayBreaking News

यह कहानी फिल्म से कम नहीं - कॉलेज की दहलीज पर शुरू हुआ प्यार बना खूनी जुनून ,बेवफाई के शक में प्रेमी ने रची खौफनाक हत्या की पटकथा

Follow on Google News
 कॉलेज की दहलीज पर शुरू हुआ प्यार बना खूनी जुनून ,बेवफाई के शक में प्रेमी ने रची खौफनाक हत्या की पटकथा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर -- मंदसौर का रहने वाला पीयूष इंदौर आकार अपने करियर के लिए बाणगंगा के कॉलेज आईपीएस एकेडमी में पढ़ने जा रहा था तभी उसकी मुलाकात द्वारकापुरी की रहने वाली एक युवती से हुई दोनों के प्यार परवान चढ़ा दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई लेकिन युवती की बेवफाई के कारण पीयूष ने उसे मौत के घाट उतार कर अपना बदला लिया या फिर प्रेमी अपनी माशूका को कही और जाते हुए नहीं देखना चाहता था।  हत्या की कहानी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं लेकिन एक प्रेमी अब सलाखों के पीछे हैं और प्रेमिका की हत्या हो चुकी हैं। 


    सहपाठी एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या का आरोपी पीयूष धामनोदिया कल तक के रिमांड पर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आज उसे घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करायेगी।   13 फरवरी को 10 फरवरी से लापता 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में द्वारकापुरी की अंकल वाली गली में किराए से रहने वाले उसके क्लासमेट पीयूष धामनोदिया मूल निवासी मंदसौर के कमरे में मिला था। लड़की के परिजन ने 11 फरवरी को पंढऱीनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या के बाद से फरार पीयूष 14 फरवरी की सुबह अंधेरी मुंबई में पकड़ा गया। प्राथमिक पूछताछ में उसने चरित्र शंका के चलते 10 तारीख को छात्रा को अपने कमरे पर ले जाकर हत्या करना बताया था। हत्या के बाद छात्रा के मोबाइल से उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कॉलेज के ग्रुप में और कई जगह वायरल करने की बात कही थी। पुलिस ने उसे 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया था। कल रिमांड पूरा होने पर पुलिस उसे जेल भिजवायेगी। हालांकि इससे पहले आज उससे कमरे पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया जाएगा। द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार पुलिस आरोपी से छात्रा का मोबाइल बरामद करता चाहती थी, लेकिन उसने तोड़कर चलती ट्रेन से मुंबई में कहां फेंका याद नहीं होने के चलते पुलिस मोबाइल बरामद करने में असमर्थ है। 

    क्या हुआ ऐसा कि प्रेम हत्या तक जा पहुंचा —

    आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मंदसौर से पढ़ाई करने इंदौर आया था। उसके पिता किराना व्यापारी हैं और परिवार में एक भाई व एक बहन हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। इंदौर आने के बाद उसकी युवती से मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। दोस्ती जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई और दोनों का रिश्ता गहरा हो गया। आरोपी के अनुसार, प्रपोज करने के चार दिन बाद ही युवती उसके साथ होटल (ओयो) जाने के लिए तैयार हो गई, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान युवती ने अपने पिछले रिश्तों और निजी जीवन के बारे में उसे बताया। उसने कहा कि पहले के रिश्तों में उसे धोखा मिला था और अब वह सच्चे प्यार की तलाश में है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि युवती की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। वह एक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से बातचीत करती थी, जिसके बदले उसे करीब 500 रुपये मिलते थे। यह बात पीयूष को पसंद नहीं थी और वह लगातार युवती पर यह काम छोड़ने का दबाव बनाता था। हालांकि युवती परिवार और खुद का खर्च चलाने के लिए यह काम जारी रखने की बात कहती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

    पीरियड्स के दौरान भी की ज्यादती, फिर रची हत्या

    10 फरवरी को युवती अपने पिता के साथ आधार कार्ड बनवाने गई थी। उसी दिन घर लौटने के बाद वह आरोपी पीयूष के साथ द्वारकापुरी स्थित उसके किराए के कमरे पर चली गई। कमरे पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच बातचीत और बहस हुई। आरोपी ने उसे पैसों की चिंता न करने की बात कही, लेकिन युवती पहले से ही गुस्से में थी और उसने सुबह से कुछ नहीं खाया था। पीयूष ने उसके लिए मैगी बनाई, जिसके बाद उसने संबंध बनाने की बात कही। पुलिस के अनुसार उस समय युवती मासिक धर्म में थी, इसके बावजूद आरोपी ने जबरन संबंध बनाए। इसके बाद उसने पॉलिथीन से युवती का मुंह ढक दिया और नायलॉन की रस्सी से हाथ बांधकर गला घोंटने की कोशिश की। आरोपी युवती को कमरे में छोड़कर शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उसे शक हुआ कि युवती जिंदा हो सकती है। इसके बाद उसने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे को बंद कर ट्रेन से मुंबई भाग गया। मुंबई पहुंचने के बाद वह लोकल ट्रेनों में घूमता रहा और मोबाइल पर यूट्यूब में युवती की आत्मा से बात करने के तरीके सर्च करता रहा। इसी बीच इंदौर पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  

     
    साइको जैसी कर रहा हरकत
    बताते हैं पुलिस जब पीयूष से छात्रा की हत्या का घटनाक्रम पूछती है तो वह कभी हंसने लगता है तो कभी रोने। वह लगातार साइको जैसी हरकत कर रहा है। हालांकि ये जरुर पता चला है कि पीयूष ने बताया कि जिस दिन वह छात्रा को कमरे में ले गया। वह मासिक धर्म से थी। हालांकि इस दौरान भी उसने छात्रा से संबंध बनाए। इसके बाद भी संतुष्ट नहीं होने पर छात्रा को बातों में उलझाकर उसका गला दबाते हुए दोबारा ज्यादती की। इस दौरान अप्राकृतिक कृत्य भी किया। छात्रा के अचेत होने पर बीयर पीकर आया और फिर दोबारा सेक्स किया। छात्रा के मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। उसके जिंदा होने की शंका में चाकू से कई वार किए और कमरा बंद कर भाग गया। कमरे की चाबी फूटी कोठी क्षेत्र में कहीं फेंक दी। हत्या की वजह ये बताई कि छात्रा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह छात्रा से प्यार करने लगा और उससे शादी करना चाहता था। उसकी आर्थिक मदद करता था। हालांकि उसके सक्षम परिवार का होने के चलते परिजन तैयार नहीं थे। छात्रा की पहले से कुछ युवकों से दोस्ती थी। वह उसे उनसे बात करने से मना करता था। चूंकि छात्रा अश्लील बात करने पर पैसे देने वाले एक डेटिंग ऐप से जुड़ी थी। इसका पता उसे छात्रा के फोन का एक्सेस लेने पर पता चला। इसे लेकर भी वह छात्रा से नाराज था और उसके चरित्र पर शंका करता था। रिपोर्ट -- हेमंत 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts