PlayBreaking News

भोपाल में खुलेआम गुंडागर्दी!कैफे में घुसकर 15 गुंडों ने किया तांडव, युवक का फोड़ा सिर,VIDEO VIRAL

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित द लेजी कैफे में सोमवार शाम 10 से 15 युवकों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए एक युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया गया।
Follow on Google News
कैफे में घुसकर 15 गुंडों ने किया तांडव, युवक का फोड़ा सिर,VIDEO VIRAL
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के व्यस्त इलाके MP नगर में सोमवार शाम एक कैफे में जमकर हंगामा हुआ। जोन-2 स्थित द लेजी कैफे में 10 से 15 युवकों का ग्रुप घुस आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। एक युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया गया।

    जानकारी के मुताबिक, यह विवाद दो दिन पहले हुए झगड़े और चंदे की अड़ीबाजी से जुड़ा बताया जा रहा है। कैफे संचालक का कहना है कि कुछ युवक लगातार चंदे के नाम पर दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर सोमवार को उन्होंने हमला कर दिया।

    कैफे में मचाया उत्पात, लोगों में दहशत

    घटना शाम के समय हुई, जब कैफे में ग्राहक मौजूद थे। तभी युवकों का समूह पत्थरों और डंडों के साथ अंदर घुसा और फर्नीचर तोड़ने लगा। बीच-बचाव करने आए एक युवक को उन्होंने पकड़कर पीटा और उसके सिर पर पत्थर मार दिया। बाहर खड़े युवकों ने भी कैफे पर पथराव किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

    CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

    कैफे में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में युवक पत्थर फेंकते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
    पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में चाय पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक FIR दर्ज नहीं कराई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

    Twitter Post

    जांच जारी, आरोपियों की तलाश

    MP नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts