PlayBreaking News

भोपाल, इंदौर को सर्द हवाओं ने घेरा, राजगढ़ हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा

राजधानी भोपाल के रात के तापमान में बुधवार को ठंडी हवाएं चलती रहीं। इंदौर का भी ऐसा ही हाल है। मौसम विभाग की मानें तो अभी मप्र में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 
Follow on Google News
भोपाल, इंदौर को सर्द हवाओं ने घेरा, राजगढ़ हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी में रात का तामपान देखकर तसल्ली की जा सकती है कि कुछ राहत मिली है, लेकिन आप बाहर खुले में जाएंगे तो सर्द हवाएं चुभेंगी। दरअसल मंगलवार रात को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है। यह एक दिन पहले के तापमान से 2.8 डिग्री ज्यादा है। ऐसा ही हाल आर्थिक राजधानी इंदौर का भी है। इंदौर का तापमान 7.2 डिग्री रहा। यहां भी हल्की राहत मिली है, लेकिन यह राहत आने वाले दिनों में भी रहेगी यह नहीं कहा जा सकता। क्योंकि उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं का रास्ता मप्र की ओर बना हुआ है। ऐसे में धूप निकलने के बाद भी सर्दी का अहसास हो रहा है। बर्फीली हवाओं की चपेट में पड़ोसी राजस्थान भी है। यहां भी 2021 के बाद पहली बार नवंबर में पारा 5 डिग्री पर पहुंचा है। 

    राजगढ़ की रातें पचमढ़ी से भी ठंडी 

    पारे का टॉर्चर इन दिनों हिल स्टेशन छोड़कर मैदानी इलाके में बसे राजगढ़ में है। यहां बीते तीन दिनों से रात का पारा 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सोमवार रात को राजगढ़ में तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया था। यह प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी कम था। पचमढ़ी में तापमान 6.4 डिग्री रहा। क्षेत्रीय मौसम केंद्र (RMC) नागपुर के अनुसार मप्र के पश्चिमी इलाकों में धार, बैतूल और शिवपुरी का तापमान 8 डिग्री के पास रहा। नर्मदापुरम में पारा 12.2 और उज्जैन में 11 डिग्री रहा। 

    ईस्ट एमपी के शहरों का हाल 

    वेस्ट एमपी की तुलना में ईस्ट एमपी के नगरों में सर्दी कुछ कम है। यहां के ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। 10 डिग्री से ज्यादा तापमान वाले नगरों में दमोह, खजुराहो, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी, सीधी और टीकमगढ़ हैं। जबकि इस क्षेत्र में सबसे कम तापमान उमरिया में रहा। यहां रात का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नौगांव में तापमान 7.8 डिग्री रहा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts