PlayBreaking News

सीएम का एक्शन : सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अचानक सीधी दौरे पर पहुंचे। वहां जनप्रतिनिधियों से शिकायत मिलने पर सीएम ने कुछ घंटे बाद ही कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटा दिया। इसके साथ ही गुना के एसपी अंकित सोनी को भी हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।  
Follow on Google News
सीएम का एक्शन : सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीधी कलेक्टर और गुना के एसपी को हटा दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रविवार को रीवा होते हुए मिर्जापुर गए थे। इस दौरान वे अचानक सीधी पहुंच गए। सीधी में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर के कामकाज को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद सीएम नाराज देखे गए थे। उन्होंने कहा था कि रात तक औचक निरीक्षण का परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने यह कहा था कि जिन अधिकारियों को मैदान में रहकर काम नहीं करना, वे वल्लभ भवन में रहें।

    स्वरोचिष सोमवंशी और अंकित सोनी की छुट्टी 

    सीधी में कलेक्टर की स्थानीय जनप्रतिनिधियों से नहीं बन रही थी। रविवार को जनप्रतिनिधियों ने एक बार फिर कलेक्टर की शिकायत की, जिसको सीएम ने गंभीरता से लिया। उधर गुना में एसपी अंकित सोनी पर हुए एक्शन को पुलिसकर्मियों द्वारा 20 लाख की रिश्वत लेकर गुजरात के व्यापारी के एक करोड़ रुपए नकद के वाहन को छोड़ने के मामले से जोड़ा जा रहा है। उक्त केस में पुलिसकर्मियों ने पहले एक करोड़ रुपए नकद मिलने पर 20 लाख रुपए की रिश्वत ली गई थी, इसके बाद वाहन को ऊपर से फोन आने पर वाहन को छोड़ दिया गया था, हालांकि रिश्वत के 20 लाख रुपए भी लौटा दिए गए थे। इस मामले में सूचना है कि गुजरात के कारोबारी के एसपी अंकित सोनी से संबंध हैं।

    हितिका वसल बनीं गुना की नई एसपी 

    गुना से अंकित सोनी को हटाकर पीएचक्यू में एआईजी पदस्थ किया गया है। उनकी जगह 15वीं वाहिनी विस बल इंदौर से हितिका वसल को गुना एसपी पदस्थ किया गया है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts