PlayBreaking News

वाराणसी :CM मोहन यादव एयरपोर्ट जाते समय योगी आदित्यनाथ से मिले, कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

मोहन यादव ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर की कृपा से उन्हें एक ही सप्ताह में दो बार काशी आने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए शहर की आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक महत्व की सराहना की।
Follow on Google News
CM मोहन यादव एयरपोर्ट जाते समय योगी आदित्यनाथ से मिले, कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाराणसी दौरे के दौरान मोहन यादव का सादगी भरा अंदाजज एक बार फिर चर्चा में आ गया। शनिवार को जब उनका काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुक गया। मुख्यमंत्री के इस ठहराव ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया। इस दौरान उनका सादगी भरा अंदाज लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

    कचौड़ी, पूरी-भाजी और जलेबी का लिया स्वाद

    दुकान पर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने बनारस के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का आनंद लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी विशेष व्यवस्था के आम लोगों के बीच रहकर ही यह अनुभव लिया, जिससे उनका सरल और सहज व्यक्तित्व सामने आया।

    सादगी ने जीता लोगों का दिल

    मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए। कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि सीएम अचानक उनके बीच आ जाएंगे। लोगों ने उनसे बातचीत की और उनके इस सादगी भरे व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की। माहौल पूरी तरह आत्मीय और उत्साह से भरा हुआ दिखा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की

    वाराणसी में आयोजित महानाट्य के दौरान मोहन यादव ने सम्राट वीर विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि उनका 2000 साल पुराना इतिहास आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मंच पर इस ऐतिहासिक प्रस्तुति के दौरान योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति से आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया। उन्होंने राम-लक्ष्मण, कृष्ण-बलराम और भर्तृहरि-विक्रमादित्य की प्रसिद्ध जोड़ियों का जिक्र करते हुए भारतीय परंपरा की समृद्धि को रेखांकित किया।

    मोदी के नेतृत्व में बदल रही राजनीतिक- CM यादव

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य दानशीलता, वीरता, पराक्रम और सुशासन के प्रतीक थे, जिनका जीवन आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीतिक धारा सकारात्मक रूप से बदल रही है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, जिसमें केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना भी एक अहम कदम है।

    /img/95/1775288037328

    MP सीएम ने योगी आदित्यनाथ को वैदिक घड़ी गिफ्ट की

    योगी- नई पीढ़ी को मूल्यों से जोड़ रही महानाट्य

    इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह महानाट्य सिर्फ एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने सीएम मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करता है और देश की सांस्कृतिक एकता को नई दिशा देता है।

    काशी और उज्जैन का आध्यात्मिक महत्व किया रेखांकित

    सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर की पवित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ की धरा है, वहीं उज्जैन महाकाल की नगरी है। उन्होंने कहा कि जो काल की महत्ता को नहीं समझता, उसे महाकाल स्वयं सबक सिखाते हैं। योगी ने यह भी कहा कि उज्जैन काल गणना की भूमि है, जबकि बनारस पंचांग की परंपरा का केंद्र रहा है, और इन दोनों का संगम भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला सकता है।

    /img/95/1775284070046
    /img/95/1775285896745

    वैदिक घड़ी भेंट कर दिया सांस्कृतिक संदेश

    कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने योगी आदित्यनाथ को वैदिक घड़ी भेंट की। यह घड़ी प्राचीन वैदिक परंपराओं और आधुनिक विज्ञान का संगम है, जो काल गणना की प्राचीन पद्धति को वर्तमान में स्थापित करने का प्रयास है

    दुकानदार से बोले सीएम- ‘क्या खिलाओगे’ 

    वाराणसी पहुंचने पर सीएम मोहन यादव ने यहां की प्रसिद्ध राम भंडार की दुकान पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए दुकानदार से पूछा, क्या खिलाओगे उनके इस सहज व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान लोगों में उन्हें करीब से देखने और बातचीत करने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सीएम ने बिना किसी विशेष व्यवस्था के सामान्य लोगों की तरह भोजन कर एक अलग संदेश दियएक हफ्ते में दूसरी बार काशी आने का मिला अवसर

    /img/95/1775283988363

    मोहन यादव ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर की कृपा से उन्हें एक ही सप्ताह में दो बार काशी आने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए शहर की आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक महत्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने काशी में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य की भी जमकर तारीफ की।

    Twitter Post

    यह भी पढ़ें: ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ : उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

    विक्रमादित्य के आदर्श आज भी प्रासंगिक-सीएम

    अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिनकी कीर्ति आज भी जनमानस में जीवित है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य का नाम न्याय और पराक्रम का पर्याय है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को उन्होंने शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक बताया और इसके लिए राज्य सरकार व आयोजकों की सराहना की।

    Breaking News

    /img/95/1775283907512
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts