सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने CM ने किया निःशुल्क हेलमेट वितरण, बोले- जिम्मेदार बनें, लापरवाही न करें

Follow on Google News
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने CM ने किया निःशुल्क हेलमेट वितरण, बोले- जिम्मेदार बनें, लापरवाही न करें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। सड़क हादसों को रोकने और नागरिकों को हेलमेट के महत्व से जागरूक करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में नि:शुल्क हेलमेट वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया एवं दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की और कहा कि 'हेलमेट सिर्फ नियम नहीं, जीवन रक्षा का कवच है।'

    Twitter Post

    सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत

    सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नागरिकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए और दोपहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीवन रक्षा के लिए हेलमेट के महत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    नवरात्रि पर सुरक्षा का संदेश

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में नवरात्रि पर्व का उल्लेख करते हुए कहा, “नवरात्रि के पावन पर्व पर शक्ति का सृजन जरूरी है। शक्ति का सदुपयोग तभी संभव है जब हम सुरक्षित रहें। राइड जरूरी है, लेकिन राइड में हादसे का शिकार ना हो जाएं, इसके लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं और हमेशा हेलमेट पहनकर ही सफर करें।

    सरकार की सड़क सुरक्षा के प्रयास

    • मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
    • राष्ट्रीय राजमार्ग, चेक पोस्ट और एक्सप्रेस-वे पर सेंसर तकनीक और पेट्रोलिंग दस्तों की व्यवस्था की गई है।
    • दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
    • उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से अगर दुर्घटना हो जाती है तो सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। लेकिन सबसे जरूरी है कि हम खुद सावधान रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।”

    युवाओं के लिए विशेष अपील

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हमारे युवा देश की शक्ति हैं। लेकिन यह शक्ति तभी सार्थक होगी जब हम जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने दोहराया कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

    राहवीर योजना की शुरू 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

    वहीं कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अटल पथ पर निकाली गई दोपहिया वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts