CM डॉ. मोहन यादव ने बच्चों के साथ किया भोजन, MP की चार विभूतियों को पद्मश्री मिलने पर दी बधाई

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने बच्चों के साथ किया भोजन, MP की चार विभूतियों को पद्मश्री मिलने पर दी बधाई
उज्जैन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव सीएम राइज जाल सेवा निकेतन स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम पोषण के अन्तर्गत विशेष भोज का कार्यक्रम में करीब 30 बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। सीएम ने स्कूल में बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके साथ बातचीत भी की। पीएम पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम ने बच्चों के साथ आलू छोले मटर पनीर की सब्जी, पूड़ी, गुलाब जामुन, दाल चावल, खीर, और लड्डू खाए। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1750804851473125681[/embed]

पद्मश्री मिलने पर दी बधाई

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की प्रशंसा की। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवती लाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र सिंह लोहिया और कालूराम बामनिया ने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का गौरव पढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियों की उपलब्धियों पर प्रदेशवासियों को गर्व है।

इस वजह से मिला पद्मश्री

भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों, विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। ओम प्रकाश शर्मा और भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन, कालूराम बामनिया देवास और सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं। ये भी पढ़ें- 75वां गणतंत्र दिवस : भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने फहाराया तिरंगा, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया झंडा वंदन; महाकाल की नगरी में ऐसा पहली बार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts