PlayBreaking News

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, किसानों को 5 रुपए में मिलेगा स्थाई बिजली कनेक्शन

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, किसानों को 5 रुपए में मिलेगा स्थाई बिजली कनेक्शन
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को किसानों के लिए बड़ी सौगातों की घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अब मात्र 5 रुपए में स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने गेहूं और धान की सरकारी खरीदी के नए दाम भी घोषित किए।

किसान सम्मेलन में सीएम का संबोधन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्युत वितरण कंपनी जल्द ही इस योजना को लागू करेगी। उन्होंने कहा, "हम किसानों का जीवन बेहतर बनाना चाहते हैं। सिंचाई के लिए सौर पंप के माध्यम से किसानों को बिजली संबंधी परेशानियों से मुक्ति दिलाई जाएगी।"

किसानों को सौर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तीन साल के भीतर 30 लाख सौर पंप कनेक्शन देगी, जिससे किसान अपनी अतिरिक्त सौर ऊर्जा को सरकार को बेचकर आय बढ़ा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब गांवों में उचित बुनियादी ढांचा, बिजली और सड़कें नहीं थीं। लेकिन भाजपा शासन में स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब गांव-गांव में सड़कें हैं, बिजली की कोई समस्या नहीं है और किसान शहरों से सीधे जुड़ चुके हैं।"

गेमचेंजर साबित होगी केन-बेतवा लिंक परियोजना

सीएम ने कहा, रही बात पानी की तो सिंचाई के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि नदी जोड़ो अभियान के तहत केन-बेतवा लिंक परियोजना शुरू की गई है। विशेष तौर से बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह योजना मिल का पत्थर साबित होगी। सिंचाई की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर देगी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग समेत कई भाजपा नेता और किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में किसानों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts