Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा : मचैल माता यात्रा मार्ग पर बाढ़ का कहर, भारी नुकसान की आशंका

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा : मचैल माता यात्रा मार्ग पर बाढ़ का कहर, भारी नुकसान की आशंका
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीजन में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। यह हादसा पड्डर के चशोती गांव में हुआ, जो प्रसिद्ध मचैल माता मंदिर यात्रा का शुरुआती बिंदु है। घटना के समय यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद थे। अचानक आई बाढ़ से कई लोग चपेट में आ गए। प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि जनहानि की सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

    कैसे हुई घटना

    गुरुवार (14 अगस्त) दोपहर तेज बारिश के बीच चशोती गांव के पास बादल फट गया। देखते ही देखते पानी का तेज बहाव मचैल माता यात्रा मार्ग पर फैल गया। चूंकि इस समय यात्रा चल रही थी, इसलिए इलाके में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। अचानक आई बाढ़ ने अफरातफरी का माहौल बना दिया।

    Twitter Post

    स्थानीय और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

    • विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि फिलहाल किसी भी तरह के आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। उन्होंने एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग की है।
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्थानीय प्रशासन से बात की और आश्वासन दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
    • उपराज्यपाल कार्यालय ने घटना पर दुख जताते हुए सभी एजेंसियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

    राहत एवं बचाव कार्य जारी

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। पहाड़ी इलाका और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। स्थानीय लोग भी बचाव दल की मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

    मौसम विभाग की चेतावनी

    श्रीनगर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 4-6 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है। विभाग ने संवेदनशील इलाकों में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। वुलर झील, डल झील और अन्य जलाशयों में नौका विहार जैसी गतिविधियों को भी रोकने की सलाह दी गई है।

    अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का असर

    उत्तराखंड: अगले 3 घंटों में 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

    विजयवाड़ा: भारी बारिश से जलभराव, एक व्यक्ति की मौत।

    ये भी पढ़ें: वोट चोरी जैसे गंदे शब्‍द... चुनाव आयोग का राहुल को करारा जवाब, बोला- यह करोड़ों वोटर्स पर हमला

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts