PlayBreaking News

एक्शन में सीएम :योगी आदित्यनाथ की राह पर मोहन यादव, बोले- कोई कानून हाथ में लेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे चंगुल से कोई भाग नहीं पाएगा। डॉ. यादव शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे थे।
Follow on Google News
योगी आदित्यनाथ की राह पर मोहन यादव, बोले- कोई कानून हाथ में लेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। कानून तोड़ने के खिलाफ अब मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) की राह पर हैं। गौहरगंज में एक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि मुझे मध्य प्रदेश पुलिस के माध्यम से आरोपी सलमान के बारे में जानकारी मिली है, जिसने एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया है, वह भागने की कोशिश कर रहा था तो उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। उन्होंने कहा कि हम थोड़ी सी भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस जिस तरह से काम कर रही है। जब वह भाग रहा था तो उसे मुठभेड़ में पकड़ लिया। यह तय है कि कोई भी हमारी पकड़ से भाग भी नहीं सकता यह पक्की बात है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रबंधन में मध्य प्रदेश में विकास की पूरी संभावना है और सबको लेकर चलने की भावना भी है, लेकिन अगर कोई कानून अपने हाथ में लेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।'

    व्यवस्था को नहीं मानने वालों से निपटना जानते हैं

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव (CM Dr. Mohan Yadav)  ने कहा है कि, अपनी स्थापना के बाद से ही हमारी सरकार ने अपनी पहचान स्थापित की है कि वह सुशासन के लिए जानी जाती है और सभी को शासन व्यवस्थाओं के साथ सामंजस्य बिठाकर सब अपने-अपने ढंग से जीवन जीएं। लेकिन जो इन व्यवस्थाओं को नहीं मानता है सरकार उनसे निपटना भी जानती है और जो कानूनी प्रावधान हैं उनसे प्रतिबंधित भी करती है।  

    बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की थी सलमान ने

    6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का गुरुवार रात औबेदुल्लागंज क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। सलमान को गुरुवार रात भोपाल के गांधीनगर से पकड़ा गया था। वह 21 नवंबर को गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहा था। इसके चलते लोगों में आक्रोश था। इसी मामले में सीएम डॉ. यादव की नाराजगी के बाद रायसेन के एसपी को हटाकर नए एसपी आशुतोष गुप्ता की नियुक्ति की गई। 

    Twitter Post

     

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts