कोंडागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जबकसा की पहाड़ियों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, नक्सलियों ने बनाए कुकर बम

Follow on Google News
कोंडागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जबकसा की पहाड़ियों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, नक्सलियों ने बनाए कुकर बम
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए सोमवार को चलाए अभियान के दौरान माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किए। तीर बम, कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, धनोरा थाना क्षेत्र के जंगल में जवान गस्त पर निकले थे। नक्सलियों को इस बात की खबर मिलते ही वे सारा सामान वहीं छोड़कर वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री जब्त की है। बता दें कि कोंडागांव पुलिस नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रहा है। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1812823324415676790

पुलिस के पहुंचने से पहले नक्सली भागे

नक्सलियों के कैम्प ग्राम उसेली, जबकसा, अडेंगा, डुवाल और आसपास के क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम नक्सलियों के कैम्प के पास पहुंची तो पुलिस के आने से पहले ही नक्सली अपना कैम्प छोड़कर भाग चुके थे। इस ऑपरेशन में पुलिस ने नक्सलियों के कैम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की। इसमें प्रेशर कुकर, अमुनियम नाइट्रेट, मेल फिमेल इलेक्ट्रानिक प्लग, आईईडी स्वी, तीर बम और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts