Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुर्ग विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा, पीएम मोदी को दी गाली

दुर्ग विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा, पीएम मोदी को दी गाली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार को तीसरी बार हैक कर ली गई। हैकर्स ने वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाला पोस्टर अपलोड कर दिया। 

    हैकर्स ने पोस्ट डालकर भारत का मजाक उड़ाया है। वहीं, छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि देश की साइबर सुरक्षा का भी गंभीर मामला है।

    आपत्तिजनक पोस्टर किए अपलोड

    जब कुछ छात्रों ने सोमवार को वेबसाइट खोलने की कोशिश की तो उन्हें आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दी। हैकर्स ने वेबसाइट को हैक कर पीएम मोदी को गाली लिखी पोस्टर अपलोड कर दिया। साथ ही, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए। इसके बाद यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन और वेबसाइट मैनेजमेंट एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

    Uploaded media

    तीसरी बार हैक हुई वेबसाइट

    यह पहली बार नहीं है जब विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक हुई हो। इससे पहले भी दो बार वेबसाइट हैक हो चुकी है। हर बार प्रबंधन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। एनआईसी से ऑडिट कराने की बात भी कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    रिजल्ट और एडमिशन में हो रही परेशानी

    वेबसाइट पर परीक्षा रिजल्ट और एडमिशन से जुड़ी अहम जानकारी अपलोड होती है। ऐसे में बार-बार वेबसाइट हैक होने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    प्राइवेट एजेंसी की लापरवाही उजागर

    बता दे, वेबसाइट की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी के पास है, लेकिन वह हैकिंग रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। विशेषज्ञों का कहना है कि अब तत्काल सर्वर सिक्योरिटी और बैकअप सिस्टम को बदलने की जरूरत है। छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि देश की साइबर सुरक्षा का भी गंभीर मामला है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस बार वेबसाइट को सुरक्षित करने की ठोस तैयारी की जा रही है। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts