Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम, अमेरिका-चीन की मध्यस्थता से बनी सहमति

Follow on Google News
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम, अमेरिका-चीन की मध्यस्थता से बनी सहमति

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव अब थमता नजर आ रहा है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच तत्काल लड़ाई रोकने की सहमति बनी है। इस संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने में अमेरिका और चीन ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई है।

शांति वार्ता मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की। बैठक में थाईलैंड की ओर से कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया के प्रधानमंत्री मानेट शामिल हुए।

Uploaded media

 

गोलीबारी में अब तक 33 की मौत

सीमा विवाद के कारण पिछले दिनों दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकतर आम नागरिक हैं। इस संघर्ष ने सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत फैला दी थी, जिससे सैकड़ों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए।

युद्धविराम को लेकर अमेरिका और चीन की संयुक्त पहल

अमेरिका और चीन ने इस विवाद को शांतिपूर्वक हल कराने के लिए सहज और संतुलित पहल की। इस समय आसियान (ASEAN) अध्यक्ष मलेशिया ने दोनों देशों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया और बातचीत की सफल मेजबानी की।

ट्रंप का दावा- संघर्ष रोकना आसान काम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष को रोकना उनके लिए आसान था। उन्होंने दावा किया कि जैसे उन्होंने भारत-पाकिस्तान का तनाव कम कराया था, वैसे ही इस विवाद को भी सुलझा लिया। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर लड़ाई नहीं रुकी, तो अमेरिका व्यापार समझौते नहीं करेगा।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts