CDS जनरल बिपिन रावत की बेटियों ने माता-पिता को दी अंतिम विदाई, हरिद्वार में विसर्जित कीं अस्थियां
CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटी कृतिका और तारिणी ने हरिद्वार में गंगा नदी में अपने माता-पिता की अस्थियां विसर्जित कीं। बता दें कि दोनों बेटियों ने आज सुबह दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा की थीं। CDS रावत और मधुलिका की अस्थियों को कलश में रखकर लाल कपड़े से बांधा गया था। बेटियों ने नम आंखों से अपने माता-पिता की अस्थियों को नमन किया। इसके बाद वह अस्थियां लेकर वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।
[embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1469565728193843202?s=20[/embed]











