PlayBreaking News

व्हाइट हाउस में ट्रंप जलवा!बच्चों के साथ जमकर लगाए ठुमके, सिखाया 'Macho Man' डांस

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मंगलवार को एक अनोखा माहौल देखने को मिला, जब डोनाल्ड ट्रंप ने बच्चों के एक समूह के साथ अपना फेमस Macho Man डांस किया। जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
Follow on Google News
बच्चों के साथ जमकर लगाए ठुमके, सिखाया 'Macho Man' डांस
FILE IMAGE

वॉशिंगटन डीसी। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप का एक बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला अंदाज देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बच्चों के एक ग्रुप के साथ अपना फेमस Macho Man डांस किया, जिससे पूरा माहौल हल्का और मनोरंजक हो गया। यह कार्यक्रम Presidential Physical Fitness Award की वापसी की घोषणा के लिए आयोजित किया गया था।

फिटनेस अवार्ड की वापसी का बड़ा ऐलान

यह कार्यक्रम 'Presidential Physical Fitness Award' की वापसी की घोषणा के लिए आयोजित किया गया था। यह अवार्ड पहले बंद हो चुके 'Presidential Fitness Test' का हिस्सा था, जिसे स्कूल जाने वाले बच्चों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल को परखने के लिए हर साल आयोजित किया जाता था। यह टेस्ट 1950 के दशक में शुरू हुआ था और कई दशकों तक चलता रहा।

Twitter Post

ओबामा के समय में बंद हुआ था कार्यक्रम

यह फिटनेस प्रोग्राम ओबामा प्रशासन के दौरान बंद कर दिया गया था। लेकिन पिछले साल ट्रंप ने इसे फिर से शुरू करने की इच्छा जताई थी। अब इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए इसे दोबारा लॉन्च करने की घोषणा की गई है, जिसे ट्रंप ने अमेरिका के बच्चों के लिए फिटनेस को फिर से मजबूत करने का प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें: 'मुझे और बेहतर बना दिया…'! जॉर्जिया मेलोनी बनीं डीपफेक का शिकार, इंटरनेट पर अश्लील तस्वीरें वायरल!

बच्चों और एथलीट्स की मौजूदगी

इस खास मौके पर कई युवा एथलीट्स और स्कूली बच्चे व्हाइट हाउस में मौजूद थे। सभी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ट्रंप के साथ बातचीत भी की। घोषणा के बाद माहौल और भी हल्का हो गया, जब ट्रंप ने बच्चों को अपना फेमस डांस स्टाइल दिखाना शुरू किया।

व्हाइट हाउस लॉन पर ट्रंप का शिमी अंदाज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर बच्चों के साथ अपना खास Macho Man डांस शेयर किया। यह वही डांस है जिसमें वे मुट्ठी बंद करके और हाथों को मूव करते हुए शिमी स्टाइल में परफॉर्म करते हैं। इस मौके पर ट्रंप बच्चों को डांस स्टेप्स सिखाते नजर आए।

Macho Man पर ट्रंप का डांस

ट्रंप को बच्चों के एक ग्रुप के सामने शिमी डांस करते हुए रिकॉर्ड किया गया। यह वही डांस है जो वे अक्सर अपनी रैलियों में करते हैं, खासकर जब Village People का मशहूर गाना YMCA बजता है। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इसी दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में अपनी फिटनेस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा मैं रोज एक्सरसाइज करता हूं… लगभग एक मिनट, अगर किस्मत अच्छी हो। उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने बंद किया ऑपरेशिन फ्रीडम : ईरान बोला ट्रंप को पीछे हटना पड़ा, वे होर्मुज को खुलवाने में नाकाम रहे

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस पल को हल्का-फुल्का, मजेदार बता रहे हैं। व्हाइट हाउस के अकाउंट ने भी डांस का वीडियो पोस्ट किया। जिसके बाद हजारों लोगों ने वीडियो शेयर किया और अलग-अलग रिएक्शन दिए।

Twitter Post

गोल्फ ग्राउंड पर भी हुआ मुकाबला

कार्यक्रम के बाद व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर एक छोटा गोल्फ सेटअप भी तैयार किया गया था। यहां ट्रंप ने प्रोफेशनल गोल्फर्स ब्रायसन डेचेम्बो और गैरी प्लेयर के साथ पुटिंग की कोशिश की। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि तीनों ही खिलाड़ियों का दिन कुछ खास नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने तीन कोशिशें कीं और सभी में वे गेंद को होल में डालने में असफल रहे। इसी तरह गैरी प्लेयर और ब्रायसन डेचेम्बो भी अपनी कोशिशों में चूक गए।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts