PlayBreaking News

People's Update LIVE : श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

Follow on Google News
People's Update LIVE : श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप
श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को शनिवार को हिरासत में लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी दो नावें भी जब्त कर ली हैं। तमिलनाडु के रामेश्वरम फिशरमैन एसोसिएशन ने शनिवार को बताया कि 480 नाव में कई मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गए थे। रात में उन्होंने पाल्कबे समुद्री एरिया में इंटरनेशनल बॉर्डर पार की। श्रीलंकाई नौसेना का आरोप है कि ये सभी मछुआरे अवैध रूप से मछली पकड़ने श्रीलंका में घूस गए थे। श्रीलंका की नौसेना उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। https://twitter.com/ani_digital/status/1769209553642508735

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर किए हवाई हमले, एक सैनिक घायल

बेरूत। इजराइल ने शनिवार देर रात दक्षिणी सीरिया में कई स्थानों पर हवाई हमले किए जिसमें एक सैनिक घायल हो गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना' ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि, वायु रक्षा प्रणाली ने इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स की ओर से देर रात स्थानीय समयानुसार 12:42 बजे आई कुछ मिसाइलों को मार गिराया। इन हमलों से नुकसान पहुंचा है और एक सैनिक घायल हो गया है। युद्ध पर निगरानी रखने वाले ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स' ने बताया कि इजराइली हवाई हमलों में दमिश्क के उत्तरपूर्वी कलमौन पर्वत पर स्थित दो सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। इस इलाके में लेबनान का चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की मौजूदगी है। उसने बताया कि हमलों में हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया। ब्रिटिश संगठन ने बताया कि यह 2024 में सीरिया में इजराइल का 24वां हमला है। उन्होंने हिजबुल्ला और ईरान के अर्द्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड समेत विभिन्न समूहों के 43 लड़ाके मार गिराए हैं और नौ नागरिकों की भी मौत हुई है। इजराइली अधिकारियों ने फिलहाल इन हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts