PlayBreaking News

Border 2 Trailer Out :पूजा राम की और तेवर परशुराम के... ट्रेलर में दिखा देशभक्ति का जोश, सनी देओल का दमदार कमबैक

आर्मी डे के मौके पर रिलीज हुआ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की शानदार झलक। 1971 भारत-पाक युद्ध पर आधारित यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Follow on Google News
पूजा राम की और तेवर परशुराम के... ट्रेलर में दिखा देशभक्ति का जोश, सनी देओल का दमदार कमबैक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ‘गदर 2’ की बड़ी सफलता के बाद सनी देओल अब अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 15 जनवरी (आर्मी डे) के खास मौके पर फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर देशभक्ति का जज्बा जाग उठता है।

    देशभक्ति से भरपूर है ट्रेलर

    ‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल के दमदार डायलॉग से होती है। वे कहते हैं- फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है, बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है उसके आगे कोई नहीं जाएगा, न ही कोई दुश्मन, न उसकी गोली और न ही उसका इरादा। इसके बाद ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, इमोशन्स और देशभक्ति देखने को मिलती है। ट्रेलर का हर सीन दिल को छूने वाला है और 1997 की ‘बॉर्डर’ की याद दिलाता है।

    इन कलाकारों की दिखेगी दमदार भूमिका

    फिल्म में सनी देओल के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे- वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी। फीमेल लीड में- मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह, मेधा राणा। वरुण धवन फिल्म में मेजर होशियार सिंह की असल जिंदगी से प्रेरित भूमिका निभा रहे हैं।

    ट्रेलर का आखिरी डायलॉग बना चर्चा का विषय

    ट्रेलर के अंत में सनी देओल का डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है- तुम हमें क्या हराओगे, अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं, जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं।

    सनी देओल ने खुद किया था ट्रेलर का ऐलान

    सनी देओल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा- इस कहानी से बड़ी कोई कहानी नहीं, इस जीत से बड़ा कोई जश्न नहीं। 14 जनवरी की रात सनी देओल ने नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया और उनकी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा- हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान।

    इससे पहले 16 दिसंबर 2025 (विजय दिवस) के मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी। फिल्म से ‘संदेशे आते हैं’ समेत चार गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts