PlayBreaking News

ओरिजिनल बनाम रीमेक:पुराने गानों के रीमेक पर क्यों मचता है बवाल? ‘खराब कॉपी’ कहकर भड़क जाते है दर्शक, जानिए वजह

बॉलीवुड में पुराने हिट गानों के रीमेक का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ विवाद भी उतनी ही तेजी से सामने आए हैं। कई आइकॉनिक गानों को नए म्यूजिक, बीट्स और स्टाइल के साथ दोबारा पेश किया गया, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया हमेशा एक जैसी नहीं रही।
Follow on Google News
पुराने गानों के रीमेक पर क्यों मचता है बवाल? ‘खराब कॉपी’ कहकर भड़क जाते है दर्शक, जानिए वजह

बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से एक ट्रेंड तेजी से बढ़ा है- पुराने सुपरहिट गानों को नए अंदाज में रीमेक करना। 70, 80 और 90 के दशक के आइकॉनिक गाने आज की फिल्मों में मॉडर्न बीट्स और नए स्टाइल के साथ फिर से पेश किए जा रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन के चुनरी चुनरी रीमेक को लेकर जो विवाद हुआ, उसने एक बार फिर यह बहस तेज कर दी है कि क्या क्लासिक गानों को दोबारा छेड़ना सही है या नहीं।

कुछ लोग इन रीमेक्स को पसंद करते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में दर्शक सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हैं। सवाल वही पुराना है- जब ओरिजिनल गाने पहले से ही परफेक्ट हैं, तो उन्हें बदलने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

पुराने और रीमेक गानों पर हुए बड़े विवाद

बॉलीवुड में रीमेक और रीक्रिएशन का ट्रेंड बार-बार सुर्खियों में रहा है, लेकिन इसके साथ विवाद भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं। कई आइकॉनिक गानों के नए वर्जन आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो जाती है।

  • Humma Song (OK Jaanu)- दर्शकों ने कहा कि ओरिजिनल गाने की सादगी और रेट्रो फील को खत्म कर दिया गया है।
  • Gulabi Aankhen- इस नए वर्जन पर भी फैंस ने नाराजगी जताई और इसे क्लासिक की “आत्मा से छेड़छाड़ बताया।
  • हाल ही में Chunnari Chunnari (Varun Dhawan version)- इस को लेकर भी यही विवाद हुआ कि गाने को जरूरत से ज्यादा मॉडर्न बना दिया गया।
  • Laila Main Laila (Raees)- लैला को लेकर लोगों ने कहा कि पुराने हिट को ग्लैमर शो में बदल दिया गया।
  • Tip Tip Barsa Pani (Sooryavanshi)- इस रीमेक पर भी तुलना हुई और कई फैंस ने ओरिजिनल को ज्यादा इमोशनल बताया।
  • Aankh Maarey (Simmba)- आंख मारे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही, जहां कुछ ने इसे फन बताया तो कुछ ने इसे ओवर-रीमेक कहा।
  • Tamma Tamma Again (Badrinath Ki Dulhania)- इस गाने को भी लेकर कहा गया कि 90s की एनर्जी को पूरी तरह रीप्लेस कर दिया गया।
  • O Saki Saki (Batla House)- इस गाने पर यही विवाद हुआ कि गाने की असली पहचान बदल दी गई।
  • Dilbar (Satyameva Jayate) और Ek Do Teen (Baaghi 2)- ऐसे रीमेक्स पर भी फैंस ने कहा कि ओरिजिनल की फील और मासूमियत गायब हो गई।
  • वहीं Saiyyara जैसे रीक्रिएशन पर भी लोगों ने सवाल उठाए कि क्या इसमें ओरिजिनल इमोशन बचा या सिर्फ ट्रेंड फॉलो किया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय ने साथ देखी फिल्म

शॉर्टकट मॉडल या नया बिजनेस मॉडल?

आज की म्यूजिक इंडस्ट्री में रीमेक बनाना एक तरह का शॉर्टकट मॉडल बन गया है। पुराने हिट गानों के राइट्स खरीदकर उन्हें नए अंदाज में पेश किया जाता है। मेकर्स का तर्क होता है कि यह लीगल है, इसलिए इसे कॉपी नहीं कहा जा सकता, लेकिन दूसरी तरफ आलोचक कहते हैं कि यह क्रिएटिविटी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जाता है कि जब रीमेक गाने रिलीज होते हैं तो व्यूज तो आते हैं, लेकिन असली म्यूजिक की आत्मा कहीं खो जाती है।

इसी बीच संगीतकार तनिष्क बागची जैसे नाम अक्सर चर्चा में रहते हैं, जिन्होंने कई रीमेक गाने बनाए हैं। यह ट्रेंड अब सिर्फ एक-दो फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बड़े स्टार्स की फिल्मों में भी इसका इस्तेमाल होने लगा है।

यह भी पढ़ें: नेहल चुडासमा ने की सीक्रेट शादी? लाल सुर्ख जोड़े वाली तस्वीरों ने मचाया तहलका, कौन हैं उनके पति?

पुरानी यादों से जुड़ा होता है संगीत

संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं होता, यह यादों का एक भावनात्मक संग्रह होता है। 80 और 90 के दशक के गाने आज भी लोगों के दिलों में इसलिए बसे हैं क्योंकि वे उनके बचपन, रिश्तों और खास पलों से जुड़े होते हैं। जब किसी ऐसे गाने को नए अंदाज में बदला जाता है, तो कई लोगों को लगता है कि उनकी यादों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। यही वजह है कि रीमेक गानों पर भावनात्मक प्रतिक्रिया बहुत तेज होती है।

ओरिजिनल पहचान पर खतरा

एक बड़ा मुद्दा यह भी है कि रीमेक संस्कृति नई पीढ़ी को ओरिजिनल गानों से दूर कर रही है। जब कोई रीमेक ज्यादा वायरल हो जाता है, तो युवा दर्शक कई बार उसे ही असली गाना समझ लेते हैं। इससे पुराने गीतकारों, संगीतकारों और गायकों की असली पहचान पीछे छूट जाती है। 

नया क्या बन रहा है?

रीमेक गानों पर सबसे बड़ा आरोप यही है कि इंडस्ट्री में मौलिकता की कमी बढ़ रही है। कई लोग मानते हैं कि नया संगीत बनाने के बजाय पुराने हिट्स पर निर्भर रहना आसान रास्ता बन गया है। सवाल उठता है- जब इंडस्ट्री में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, तो नए और मौलिक गाने क्यों नहीं बन रहे? म्यूजिक लवर्स का कहना है कि लगातार रीमेक बनाना क्रिएटिव इनोवेशन की कमी का संकेत है। 

धुन और बोल में बदलाव- विवाद की जड़

रीमेक बनाते समय अक्सर गाने की धुन को मॉडर्न बीट्स के साथ बदल दिया जाता है। कई बार रैप जोड़ा जाता है, तो कभी पूरे टेम्पो को ही नया रूप दे दिया जाता है। कुछ मामलों में बोल भी बदल दिए जाते हैं। यही वह जगह है जहां असली विवाद जन्म लेता है। पुराने गानों के फैंस का कहना है कि ऐसे में गाना नया तो हो जाता है, लेकिन उसकी फील खत्म हो जाती है।

सोशल मीडिया ने बढ़ाई आग

आज के डिजिटल दौर में हर राय तुरंत सामने आ जाती है। जैसे ही कोई रीमेक रिलीज होता है, सोशल मीडिया पर तुलना शुरू हो जाती है।  ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लोग खुलकर अपनी राय देते हैं। कहीं मीम्स बनते हैं, कहीं आलोचना होती है और कहीं सपोर्ट भी मिलता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts