Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कल सुबह 10 बजे बिहार में बीजेपी विधायक दल की बैठक,केशव प्रसाद मौर्य होंगे पर्यवेक्षक; नेता चुनने की प्रक्रिया तेज

बिहार बीजेपी विधायक दल की बैठक बुधवार 19 नवंबर को पटना में होगी, जिसमें नेता का चुनाव होगा। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मुख्य पर्यवेक्षक और साध्वी निरंजन ज्योति व अर्जुनराम मेघवाल को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बैठक में डिप्टी सीएम पद, भारी मंत्रालयों के बंटवारे और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चा होगी।
केशव प्रसाद मौर्य होंगे पर्यवेक्षक; नेता चुनने की प्रक्रिया तेज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार में नई सरकार के गठन से पहले बीजेपी ने अपने विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। बुधवार (19 नवंबर) सुबह 10 बजे पटना में होने वाली इस बैठक के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साथ ही साध्वी निरंजन ज्योति और अर्जुनराम मेघवाल सह-पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इस बैठक में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो बाद में राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

    बीजेपी के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 20 नवंबर को बिहार में शपथ ग्रहण होना है। सभी प्रमुख दलों की विधायक दल बैठकें पूरी होने के बाद एनडीए की बैठक में नेता का चुनाव होगा।

    डिप्टी सीएम पद पर चर्चा

    सूत्रों के अनुसार, बिहार में बीजेपी के दो डिप्टी सीएम होंगे, लेकिन उनके नामों पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। सरकार गठन से पहले बीजेपी और जेडीयू ने बड़े मुद्दों पर सहमति बना ली है।

    सीएम पद की सहमति

    सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, भारी मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच चर्चा जारी है।

    विधायक संख्या और सामाजिक समीकरण

    पिछली बार जेडीयू के विधायकों की संख्या बीजेपी से कम थी, लेकिन इस बार दोनों दलों के बीच संख्या का अंतर बहुत कम है। बीजेपी के पास 89 विधायक हैं जबकि जेडीयू के पास 85। डिप्टी सीएम पद को लेकर भी पार्टी सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की कोशिश कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts