PlayBreaking News

हरियाणा : भाजपा ने जारी किया था ‘कारण बताओ नोटिस’, मंत्री अनिल विज ने आठ पन्नों में सौंपा जवाब, जानिए क्या लिखा...

Follow on Google News
हरियाणा : भाजपा ने जारी किया था ‘कारण बताओ नोटिस’, मंत्री अनिल विज ने आठ पन्नों में सौंपा जवाब, जानिए क्या लिखा...
हरियाणा। प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जबाव दे दिया है। विज ने 8 पेज लंबा जबाव लिख कर भाजपा को दिया है। दरअसल, अनिल विज ने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सीएम पद संभालने के बाद से सैनी उड़न खटोला पर सवार हैं। वह नीचे आएंगे तब उन्हें लोगों की पीड़ा दिखाई देगी। इसी बयान के लिए भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था।

सीएम और हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पर दिया था बयान

हरियाणा परिवाहन मंत्री अनिल विज ने भाजपा हाईकमान को जवाब लिखकर दे दिया है। भाजपा ने सोमवार के दिन अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जबाव देने के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया था। अब अनिल विज ने समय से पहले बुधवार पार्टी हाईकमान को अपना जवाब लिखकर भेज दिया है। बता दें, भाजपा द्वारा जारी किए गए नोटिस में सीएम नायब सिंह सैनी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दिए गए बयानों लेकर जवाब मांगा गया था।

विज ने दिया नोटिस का जबाव

अनिल विज ने भाजपा द्वारा उन्हें भेजे गए कारण बताओ नोटिस को लेकर मीडिया से कहा कि मैं तीन दिनों से बेंगलुरु में था। मंगलवार रात मैं यहां लौटा। मैं अपने घर गया, फिर ठंडे पानी से नहाया और खाना खाया। इसके बाद मैंने जवाब लिखा। मैंने उसमें लिखा है कि यदि किसी और बात का भी जवाब चाहिए, तो मुझे बता दें। मैं वो भी लिखकर दे दूंगा। मैं जितना सोच सका, वो मैंने लिखकर दे दिया। मैं इसे सार्वजनिक नहीं कर सकता।

भाजपा ने जारी किए नोटिस में लिखा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बडोली ने विज को जारी नोटिस में कहा था कि आपको सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री नायब सिंह के खिलाफ बयान दिए हैं। ये गंभीर आरोप हैं और पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ हैं। हमें आपसे उम्मीद है कि आप तीन दिन के अंदर लिखित जबाव दे देंगे। ये भी पढ़ें- Paris AI Action Summit 2025: गूगल के सीईओ से मिले पीएम मोदी, भारत के साथ मिलकर AI क्षेत्र में काम करने का आश्वासन
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts