Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीना-आगासौद रेल लाइन के काम से बदलेगा ट्रेनों का संचालन, 20 ट्रेनें रहेंगी बंद

बीना और आगासौद रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 20 यात्री ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों में मेमू, इंटरसिटी, एक्सप्रेस, हमसफर और महामना एक्सप्रेस शामिल हैं।
बीना-आगासौद रेल लाइन के काम से बदलेगा ट्रेनों का संचालन, 20 ट्रेनें रहेंगी बंद
रेल लाइन के काम से बदलेगा ट्रेनों का संचालन

भोपाल। बीना और आगासौद रेलवे स्टेशनों पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग के काम का असर रेल यातायात पर पड़ने वाला है। बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों के यार्ड में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। इस काम के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 20 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। निरस्त होने वाली ट्रेनों में मेमू, इंटरसिटी, एक्सप्रेस, हमसफर, राज्यरानी और महामना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। सबसे पहले 20 सितंबर से ललितपुर-बीना और बीना-ललितपुर मेमू का परिचालन प्रभावित होगा।

1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा काम

बीना और आगासौद में यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। यह काम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। रेलवे के मुताबिक यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद दोनों स्टेशनों की यार्ड क्षमता में सुधार होगा। इससे ट्रेनों के संचालन, ठहराव और रेल यातायात के प्रबंधन में सुविधा मिलेगी। साथ ही भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात को संभालने की क्षमता भी बेहतर होगी।

इन 20 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

मेमू ट्रेनें

  • 64618 ललितपुर-बीना मेमू: 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 64617 बीना-ललितपुर मेमू: 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू: 21 सितंबर और 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू: 21 सितंबर और 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 61611 बीना-रूठियाई मेमू: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 61612 रूठियाई-बीना मेमू: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 61625 बीना-रूठियाई मेमू: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 61626 रूठियाई-बीना मेमू: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निरस्त।

ये भी पढ़ें: 'हर तरफ गंदी निगाहें...' लड़की बनकर रात में दिल्ली की सड़कों पर निकला शख्स, बताया कैसा रहा अनुभव

एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें

  • 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस: 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस: 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी: 1 से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी: 1 से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस: 2 और 9 अक्टूबर को निरस्त।
  • 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस: 4 और 11 अक्टूबर को निरस्त।

हमसफर, राज्यरानी और महामना एक्सप्रेस

  • 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर: 14 अक्टूबर को निरस्त।
  • 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर: 15 अक्टूबर को निरस्त।
  • 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी: 9 से 15 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी: 10 से 16 अक्टूबर तक निरस्त।
  • 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर को निरस्त।
  • 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर को निरस्त।

ये भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में दोस्त की हत्या, चलती बाइक पर सिर से सटाकर मारी गोली

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

बीना होकर सितंबर और अक्टूबर में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है। यार्ड रीमॉडलिंग के चलते अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेल यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, ठहराव, प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन से जुड़ी जानकारी जांच लेने की सलाह दी गई है ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts