Bigg Boss 19:फैमिली वीक का सबसे रोमांटिक सरप्राइज, आकांक्षा ने सबके सामने गौरव को किया ADULT KISS

बिग बॉस 19 फैमिली वीक में हुआ धमाका घर में एंट्री गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा की हुई। इस दौरान आकांक्षा ने अपने पति गौरव को गले लगाया और उन्हें अडल्ट किस किया, जिसे देख घरवाले और फैंस हैरान रह गए।
Follow on Google News
फैमिली वीक का सबसे रोमांटिक सरप्राइज, आकांक्षा ने सबके सामने गौरव को किया ADULT KISS
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फैमिली वीक शुरू होते ही घर में इमोशन की एक अलग ही लहर दौड़ गई है। कंटेस्टेंट्स लंबे समय बाद अपने लोगों से मिल रहे हैं और इसका असर उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। हाल ही में Bigg Boss के प्रोमो में दिखाया गया कि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा घर में एंट्री करती हैं, गौरव खुद को रोक नहीं पाते और उनकी आंखों से आंंसू निकलने लगते है। वहीं आकांक्षा उन्हें कसकर गले लगाती हैं और प्यार से किस करती हैं। उनके मिलते ही पूरा घर खुशी से झूम उठता है। बाकी कंटेस्टेंट्स तालियां बजाने लगते हैं।

    Bigg Boss के फैमली वीक की अगली कड़ी में फरहाना भट्ट की मां ने एंट्री करती है। उन्होंने सबसे पहले गौरव को ‘थैंक यू’ कहा और उन्हें बेटा बुलाया। इतना ही नहीं उन्होंने फरहाना को भी समझाया कि गौरव के प्रोफेशन को लेकर उसने गलत राय बनाई थी जिसे सुनकर सभी घरवाले चौंक गए।

    बिग बॉस का नया राशन टास्क

    आकांक्षा और फरहाना की मां की एंट्री के बाद Bigg Boss ने एक स्पेशल राशन टास्क भी दिया है। टास्क में दो लकड़ी की छड़ों के बीच बॉल को बैलेंस करके लकड़ी के रैम्प पर चलना था और और उन्हें राशन के आइटम्स डिपॉजिट बॉक्स में डालना था और इसके लिए कुल 10 मिनट दिए गए थे। वहीं जो राशन घरवालों को मिलता और जो फरहाना की मां रिजेक्ट कर देतीं, वो राशन घरवालों को नहीं मिलता।

    आपको बता दें कि इससे पहले कुनिका सदानंद के बेटे अयान और अशनू कौर के पिता घर में आए थे। उन्होंने अपनी राय देकर कई कंटेस्टेंट्स को सोचने पर मजबूर किया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts