Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19 Family Week :दीपक चाहर की घर में हुई मजेदार एंट्री, तान्या के भाई और शहबाज के पिता ने जीता दिल

Bigg Boss 19 में दीपक चाहर की मस्तीभरी एंट्री ने माहौल हल्का कर दिया। वहीं, तान्या के भाई अमृतेश और शहबाज के पिता भी दिल जीतते दिखे। नौ कंटेस्टेंट्स में मालती चाहर और कुनिका सदानंद इस हफ्ते एविक्शन के खतरे में हैं।
दीपक चाहर की घर में हुई मजेदार एंट्री, तान्या के भाई और शहबाज के पिता ने जीता दिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है और माहौल बेहद इमोशनल के साथ-साथ मजेदार भी हो गया है। घरवालों की अपने करीबियों से मुलाकातें लगातार चर्चा में हैं। अब मालती चाहर के भाई और क्रिकेटर दीपक चाहर की एंट्री ने एपिसोड को और भी दिलचस्प बना दिया। वहीं, तान्या मित्तल के भाई और शहबाज के पिता भी शो में नजर आए, जिससे घर में नई ऊर्जा आ गई है।

    दीपक चाहर की घर में हुई एंट्री

    बता दें कि, पहले खबरें थीं कि मालती के परिवार का कोई सदस्य शो में नहीं आएगा। लेकिन अब प्रोमो में दिखाया गया कि उनके भाई दीपक चाहर घर में पहुंच गए हैं। आते ही उन्होंने बहन की मजाक में खिंचाई की और कहा कि मालती ने कभी उन्हें रोटी का टुकड़ा भी नहीं खिलाया। दीपक की मस्ती से मालती के उदास चेहरे पर मुस्कान आ गई।

    तान्या मित्तल के भाई ने जीता दिल

    तान्या के भाई अमृतेश भी फैमिली वीक में पहुंचे। आते ही उन्होंने दीदी के पैर छुए और घरवालों से अपने काम को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में बुजुर्गों के लिए घरों में लिफ्ट होना आम बात है। तान्या के दादाजी ने भी प्यार का तोहफा भेजते हुए उनके लिए शॉल भेजी।

    शहबाज के पिता की यंग लुक पर चर्चा

    पिछले एपिसोड में शहबाज के पिता संतोख सिंह सुख घर में आए। जिनका यंग लुक सोशल मीडिया पर छा गया। घरवाले भी उन्हें देखकर हैरान रह गए। हालांकि, शहबाज ने अशनूर कौर के पिता की कुछ बातों पर नाराजगी भी जताई।

    इस हफ्ते किसका होगा एविक्शन?

    इस बार घर में 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं और चर्चा है कि कम वोट मिलने के कारण मालती चाहर एलिमिनेट हो सकती हैं। हालांकि, कुनिका सदानंद भी खतरे में हैं। फाइनल निर्णय वीकेंड के वार में होगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts