People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    भोपाल :ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

    शहर से रोजाना 350 से 400 एमएलडी सीवेज रोजाना डिस्चार्ज होता है, जिसमें से 18 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के जरिए 204 एमएलडी सीवेज वाटर का ट्रीटमेंट कर उसे जल स्रोतों में छोड़ा जाता है।
    Publish Date: 22 Mar 2026, 7:00 AM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      शाहिद खान, भोपाल। राजधानी में सीवेज ट्रीटमेंट के बड़े दावों के बीच चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की स्टडी बताती है कि ट्रीटमेंट के बाद छोड़े जा रहे पानी में भी माइक्रो प्लास्टिक मौजूद हैं। हर लीटर में 10 से 15 (कण) पार्टिकल। इतना ही नहीं, बचने वाले स्लज में प्रति ग्राम 7 से 9 पार्टिकल पाए गए। यानी ट्रीटमेंट की प्रक्रिया के बावजूद प्लास्टिक प्रदूषण पूरी तरह नहीं रुक रहा।

      इसकी वजह शहर में ट्रीटमेंट प्लांटों की कमी के साथ ही जल स्रोतों में सीधे मिलने वाले नाले हैं। बड़ी झील में माइक्रो प्लास्टिक का पैमाना 2.4 कण प्रति लीटर और छोटी झील में 6.6 कण प्रति लीटर है। जांच में सामने आया कि इन अदृश्य कणों में पैकेजिंग प्लास्टिक से निकलने वाला पॉलीइथाइलीन-पॉलीप्रोपाइलीन और कपड़ों से निकलने वाले पॉलिएस्टर-फीईटी फाइबर शामिल हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह रोजमर्रा के घरेलू कचरे का ऐसा रूप है जो ट्रीटमेंट सिस्टम से फिसलकर सीधे पर्यावरण में पहुंच रहा है। यह स्थिति तब है जब शहर में ट्रीटमेंट प्लांट मौजूद हैं।

      यह भी पढ़ें: ठंडे पेयों का बढ़ता बाजार: ठेला से लेकर ब्रांड तक 1अरब का सालाना रिकॉर्ड

      शोधकर्ताओं की चेतावनी 

      शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि इस्तेमाल तकनीक केवल 300 माइक्रो मीटर से बड़े कणों की पहचान कर सकती है। यदि उन्नत तकनीकें इस्तेमाल होतीं तो इससे छोटे कणों की भी पहचान हो सकती थी, जिससे प्रदूषण स्तर अधिक सामने आता। जब तक माइक्रो प्लास्टिक फिल्ट्रेशन जैसी आधुनिक प्रणाली नहीं जोड़ी जाती, तब तक शुद्ध पानी का दावा अधूरा ही रहेगा।

      झीलों में रोजाना मिलता है 200 एमएलडी अनट्रीटेड सीवेज

      शहर से रोजाना 350 से 400 एमएलडी सीवेज रोजाना डिस्चार्ज होता है, जिसमें से 18 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के जरिए 204 एमएलडी सीवेज वाटर का ट्रीटमेंट कर उसे जल स्रोतों में छोड़ा जाता है। जबकि 150 से 200 एमएलडी सीवेज सीधे जलस्रोतों में मिल जाता है। इसके अलावा बड़ी झील में 36 और छोटी झील में 28 नालों से सीधे अनट्रीटेड सीवेज पहुंच रहा है। इस अनट्रीटेड सीवेज को ट्रीट करने के लिए 10 सीवेज प्लांटों की जरूरत है। जो अमृत 2.0 योजना में प्रस्तावित हैं, यह सीवेज प्लांट माता मंदिर, पंचशील नगर, चार इमली, बाणगंगा, भानपुर, समरधा होशंगाबाद रोड, अरहेड़ी और खजूरीकला में बनाए जाने हैं। 

      एक ही टेक्नोलॉजी, तीन प्लांट पर अधूरी सफाई

      शहर के तीनों सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सीक्वेंसिंग बैच रिएक्टर तकनीक पर चलते हैं। यह तकनीक आॅर्गेनिक कचरे को हटाने में सक्षम है, लेकिन माइक्रो प्लास्टिक फिल्टर करने के लिए डिजाइन ही नहीं की गई। परिणामस्वरूप ट्रीटेड पानी इन कणों को नदियों और वेटलैंड तक पहुंचा देता है।

      खतरा सिर्फ पानी तक सीमित नहीं

      विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यह समस्या तकनीकी नहीं बल्कि स्वास्थ्य संकट है। माइक्रो प्लास्टिक मछलियों व जलीय जीवों के जरिए फूड चेन में घुस सकते हैं। स्लज के खाद के रूप में इस्तेमाल से मिट्टी में मिल सकते हैं।

      पीने के पानी तक पहुंच सकता खतरा

      आईसीएमआर की स्टडी में शहर के प्रमुख जलस्रोतों भोज वेटलैंड और बड़ी झील को लेकर चिंता जताई गई है। बड़ी झील से लगभग 40 फीसदी आबादी को पीने का पानी सप्लाई किया जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि माइक्रो प्लास्टिक नियंत्रण नहीं हुआ तो यह सीधे मानव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

      किसने की रिसर्च 

      यह रिसर्च राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के वैज्ञानिक सूर्या सिंह और उनकी टीम ने की, जो एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित भी चुकी है। 
      कहां से आ रहा माइक्रो प्लास्टिक 
      पर्यटन व मछली पकड़ने की गतिविधियां

      • सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी
      • दुकानों व बाजार का कचरा
      • हवा के जरिए आने वाले प्लास्टिक कण

      एक्सपर्ट व्यू

      एक भारतीय के शरीर में 20 किलो तक प्लास्टिक

      पर्यावरणविद डॉ. सुभाष सी पांडे बताते हैं कि आज के समय में माइक्रो और नैनो प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संकट बन चुका है।  आम व्यक्ति अपने जीवनकाल में कितने प्लास्टिक कण  अपने शरीर में जमा कर सकता है, इस पर वैज्ञानिकों की सहमति नहीं है। ये सूक्ष्म कण इतने बारीक होते हैं कि दिखाई नहीं देते।

      ये है संभावित समाधान

      - जलस्रोतों की सीमा में प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक बोतल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
      - वाटर एक्ट 1974 की धारा 24 के तहत नगर निगम को अधिकार है कि वह जलस्रोतों को प्रदूषित करने वालों पर जुर्माना लगा सके।  
      -स्थानीय प्रशासन को सख्ती से निगरानी, दंड और जनजागरुकता अभियान चलाने चाहिए।

      अरेरा हिल्स लैबोरेटरी को अपग्रेड किया जा रहा

      नगर निगम के पास आधुनिक जल शोधन संयंत्र और निगरानी प्रयोगशाला मौजूद हैं तथा पानी शुद्ध करके ही आपूर्ति की जाती है। अरेरा हिल्स फिल्ट्रेशन प्लांट लैब निगम के तहत एकमात्र एनएबीएल मान्यता प्राप्त फैसिलिटी है। पानी की सुरक्षा जांच को मजबूत करने के लिए अपनी अरेरा हिल्स लैबोरेटरी को अपग्रेड किया जा रहा है। नई फैसिलिटी सीवेज से फैलने वाले बैक्टीरिया जैसे हाइपोबैक्टीरिया का पता लगाने के साथ ही लैब अब पानी की सप्लाई में माइक्रो प्लास्टिक की जांच करेगी।
      उदित गर्ग, सिटी इंजीनियर, नगर निगम

      ग्लोबल व्यू

      87 प्रतिशत महासागर प्रदूषित

      करंट बायोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विश्व के महासागरों का केवल लगभग 13% (लगभग 55 मिलियन वर्ग किमी) भाग ही वास्तविक वन्य क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत है, जो मछली पकड़ने, जहाजरानी और प्रदूषण जैसे गहन मानवीय प्रभावों से मुक्त है। इस शेष समुद्री वन्य क्षेत्र का अधिकांश भाग खुले समुद्रों और ध्रुवीय क्षेत्रों में स्थित है, और लगभग कोई भी अछूता तटीय क्षेत्र शेष नहीं है। महासागर का अधिकांश भाग (87%) मानवीय गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आर्कटिक, अंटार्कटिक और दूरस्थ प्रशांत द्वीप (पैसिफिक आइलैंड)इससे प्रभावित नहीं हैं।

      दुनिया में 19-23 मिलियन टन कचरा जल स्त्रोतों में मिल रहा

      प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर और तेजी से बढ़ता वैश्विक संकट है, जिसके चलते प्रतिवर्ष लगभग 19-23 मिलियन टन कचरा जलीय पारिस्थितिक (एक्वाटिक ईकोसिस्टम) तंत्र में प्रवेश करता है। इसका 80% से अधिक हिस्सा भूमि-आधारित स्रोतों से आता है, जो ग्रेट पैसिफिक गार्बेज पैच जैसे चक्रों में जमा हो जाता है। यह मलबा निगलने और उसमें फंसने के कारण 900 से अधिक जलीय प्रजातियों के लिए खतरा बन गया है, जिससे व्यापक स्तर पर मौतें हो रही हैं। छोड़े गए मछली पकड़ने के जाल (घोस्ट नेट) से भी अनुमानित 650,000 समुद्री जीव प्रतिवर्ष मारे जाते हैं।
      समुद्री प्लास्टिक के बारे में मुख्य तथ्य
       -अनुमान के अनुसार समुद्र में 75-199 मिलियन टन प्लास्टिक मौजूद है। यदि इसे साफ करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो 2040 तक यह मात्रा तीन गुना हो जाएगी।
      -समुद्री प्लास्टिक का लगभग 80% हिस्सा भूमि-आधारित स्रोतों (बैग, बोतलें) से आता है, जबकि ग्रेट पैसिफिक गार्बेज पैच का एक बड़ा हिस्सा मछली पकड़ने के जालों से आता है।
      -जूप्लैंकटन से लेकर बड़ी व्हेल तक कई जीव प्लास्टिक का सेवन करते हैं। लगभग आधे समुद्री कछुए प्लास्टिक खा चुके हैं।
      - समुद्री जीव जालों और प्लास्टिक के मलबे में फंस जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगती है या उनकी मृत्यु हो जाती है।

      भारत में शोध जारी

      भारत में पानी से माइक्रोप्लास्टिक निकालने की तकनीक पर सक्रिय रूप से काम चल रहा है, विशेषकर शोध स्तर पर। भारतीय विज्ञान संस्थान (ककरू) बैंगलोर के वैज्ञानिकों ने एक विशेष 'हाइड्रोजेल' विकसित किया है जो यूवी प्रकाश का उपयोग करके पानी से 90% से अधिक माइक्रोप्लास्टिक को अवशोषित और नष्ट कर सकता है। यह तकनीक व्यावसायिक प्लांट के रूप में व्यापक रूप से अभी लागू नहीं है। किसी भी राज्य में ऐसे ट्रीटमेंट प्लांट नहीं हैं जो पानी से माइक्रोप्लास्टिक अलग कर सकें।

      प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी के सबसे गहरे बिंदु (लगभग 11,000 मीटर या 36,000 फीट) मारियाना ट्रेंच तक पहुँच चुका है, जहां 1998 के एक सर्वेक्षण में एक प्लास्टिक बैग की पहचान की गई थी। अध्ययनों से पुष्टि होती है कि गहरे समुद्र में पाए जाने वाले मलबे का 89% से अधिक हिस्सा एकल-उपयोग प्लास्टिक है, जिसमें पानी के नमूनों और गहरे समुद्र के कचरे दोनों में सूक्ष्म प्लास्टिक प्रचुर मात्रा में मौजूद है।
      सीपीसीबी की 2023 की एक रिपोर्ट भारत के विभिन्न वातावरणों, जिनमें जल, वायु और जीव-जंतु शामिल हैं, में व्यापक सूक्ष्म प्लास्टिक प्रदूषण की पुष्टि करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अपर्याप्त अपशिष्ट प्रबंधन और सीवेज उपचार प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं, जिससे इसके सेवन का खतरा बढ़ जाता है। सीपीसीबी निगरानी के लिए मानक पद्धतियां विकसित कर रहा है, जबकि 2018-2019 के आंकड़ों से पता चला है कि प्रति वर्ष 33 लाख टन से अधिक प्लास्टिक अपशिष्ट उत्पन्न होता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Microplastics in drinking water

      ICMR study

      Bhopal

      plastic pollution

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Aakash Waghmare
      By Aakash Waghmare

      आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

      टी-प्वाइंट पर फिर हादसा: दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

      कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

      Aaj Ka Rashifal 22 March 2026:कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

      नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

      युद्ध का असर :नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

      तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

      सास की गारंटी के बाद ससुराल लौटी बहू :तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

      बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

      ग्वालियर: बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

      ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

      ग्वालियर :ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

      प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अ​धिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

      ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का होगा त्वरित सर्वे :प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अ​धिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

      नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ

      इंदौर :नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ

      ईवी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, सीईओ बोले- घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन हम सतर्क

      एआईसीटीएसएल हुआ सतर्क :ईवी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, सीईओ बोले- घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन हम सतर्क

      छात्राएं सीखेंगी रोबोटिक्स, शारदा कन्या स्कूल में बनेगी रोबोटिक लैब

      सरकारी स्कूल में टेक्नोलॉजी की नई पहल :छात्राएं सीखेंगी रोबोटिक्स, शारदा कन्या स्कूल में बनेगी रोबोटिक लैब

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....