Power Cut Alert!भोपाल के 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, 3 से 8 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 3 से 8 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। प्रियंका नगर, शारदाकुंज, कटारा, इनायतपुर, मधुवन सिटी समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर सप्लाई प्रभावित होगी। नागरिकों को जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है।
भोपाल के 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, 3 से 8 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

इन इलाकों में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद

पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, महामाई का बाग, कम्मू का बाग, शंकराचार्य नगर, सागर स्टेट, शारदाकुंज और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक यहां रहेगा असर

यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एस सेक्टर, मधुवन सिटी और आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती

साधना इन्क्लेव, निरुपम फेस-2, कुंजन फेस-1 और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बंद

कटारा, आमरिन होम्स, स्प्रिंग वैली कॉलोनी, प्राइड सिटी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

पहले से कर लें तैयारी

मेंटेनेंस कार्य के चलते होने वाली बिजली कटौती को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts