Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 10KM दूर से दिखाई दिया धुआं

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 10KM दूर से दिखाई दिया धुआं
भोपाल मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर भीषण आग लग गई। दमकल की टीम द्वारा काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि 10KM दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था।

कैसे लगी आग ?

दमकल विभाग के मिली जानकारी के अनुसार, यहां गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जेके रोड पर टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में दोपहर के समय आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा और फतेहगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया। आग बुझाने के कार्य में 10 से 12 गाड़ियां लगी हैं। हादसे का कारण अभी पता नहीं लगा है। देखें VIDEO....
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts