Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्राइम : जालसाज ने आरक्षक को दिया पार्ट टाइम जॉब का ऑफर और लगा दिया 67 हजार का चूना

फरियादी की शिकायत पर सायबर सेल ने क्राइम ब्रांच थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल। शहर के सातवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक को नौकरी के साथ पार्ट टाइम जॉब करने का प्लान करना भारी पड़ गया है। एक जालसाज ने पार्ट टाइम नौकरी करने का लालच देकर आरक्षक को 67 हजार रुपए का चूना लगा दिया। मामला राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार राहुल कुमार पिता विक्रम सिंह (29) सातवीं बटालियन में आरक्षक है। उनके पास करीब 15 दिन पहले पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया था। मैसेज में दिए गए नंबर पर फरियादी ने बात की ऑनलाइन जॉब में अच्छी कमाई का झांसा दिया था। फरियादी ने जॉब शुरू की तो दो मिनट में ही उसके खाते में जालसाजों ने 68 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने झांसा दिया कि दो मिनट में आपने 68 रुपए कमाए हैं, अगर निवेश करोगे तो और अधिक कमाओगे। इसके बाद फरियादी ने निवेश के तौर पर और अधिक पैसा इन्वेस्ट कर दिया। जब उसने 66,900 रुपए और भेज दिए तो उसे एक भी रुपए नहीं मिला। फरियादी की शिकायत पर सायबर सेल ने क्राइम ब्रांच थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर केस डायरी जहांगीराबाद थाने में विवेचना के लिए भेजी है। थाना पुलिस ने असल कायमी कर जांच शुरू कर दी है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts