PlayBreaking News

भोपाल में कैफे पर नकाबपोश बदमाशों का हमला :तलवार-डंडों से की ताबड़तोड़ तोड़फोड़, CCTV वायरल... 2 संदेही हिरासत में

भोपाल के मिसरोद में मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने तलवार और डंडों से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। हमले में कैफे का फर्नीचर, काउंटर और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि ग्राहक और कर्मचारी जान बचाकर भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है।
Follow on Google News
तलवार-डंडों से की ताबड़तोड़ तोड़फोड़, CCTV वायरल... 2 संदेही हिरासत में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में मंगलवार रात मैजिक स्पॉट कैफे पर नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। 20 से ज्यादा हमलावर तलवार और डंडों से लैस होकर कैफे में घुसे। कुछ ही मिनटों में पूरे कैफे को तहस-नहस कर दिया। हमले का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसमें बदमाश फर्नीचर, ग्लास और मशीनों को बेरहमी से तोड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस इसे रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है।

    कैफे में नकाबपोश ने मचाई तबाही

    जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के आसपास हमलावर कैफे में घुसे। उनके चेहरे कपड़ा और गमछे से ढके हुए थे। जैसे ही वे अंदर पहुंचे, उन्होंने फर्नीचर, काउंटर, डिस्प्ले और मशीनों पर हमला बोल दिया। तलवार और डंडों से की गई लगातार तोड़फोड़ से कैफे में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक और युवती कैफे में मौजूद थे, जो डरकर तुरंत बाहर भाग गए। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।

    कैफे मालिक ने दर्ज कराई FIR

    प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बदमाशों की मंशा लूटपाट नहीं थी। वे सीधे कैफे में हमला करने पहुंचे थे। कैफे मालिक सक्षम गिरि ने मिसरोद थाने में योगी, निखिल, अभिषेक सहित 5 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। हालांकि संचालक ने किसी रंजिश या विवाद के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन संदेह जताया जा रहा है कि मामला पुरानी दुश्मनी का हो सकता है।

    दो संदेही से पुलिस कर रही पूछताछ

    डीसीपी विवेक सिंह ने बताया कि शिकायत में जिन नामों का जिक्र था, उनमें से दो लोगों को राउंडअप कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले की असली वजह सामने आ सके। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमला किसी रंजिश, व्यापारिक विवाद या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से किया गया है।

    हमले की गंभीरता को देखते हुए मिसरोद, बागसेवनिया और कटारा हिल्स थानों की संयुक्त टीमें जांच में लगी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, रूट मैप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts