Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में BCA छात्र ने की आत्महत्या,फांसी लगाकर दी जान, आखिरी कॉल पर मां से कही ये बात

भोपाल के वल्लभ नगर में बीसीए फाइनल ईयर के 23 वर्षीय छात्र ने अपने जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने मां को फोन कर अंतिम बात कही। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
फांसी लगाकर दी जान, आखिरी कॉल पर मां से कही ये बात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के वल्लभ नगर में रहने वाले बीसीए फाइनल ईयर के छात्र सुशील चौरसिया (23) ने बुधवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव उसके कमरे में मां की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला।

    जन्मदिन पर हुई दुखद घटना

    जानकारी के अनुसार, सुशील का जन्मदिन बुधवार को ही था। उसने अपने दोस्तों के लिए पार्टी की तैयारी की थी। घटना के समय युवक घर में अकेला था, क्योंकि उसके दो बड़े भाई अपने काम पर गए थे और माता-पिता दिनभर रातीबड़ इलाके में नया मकान बनाने गए थे।

    मां को किया था कॉल

    सुशील ने आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन किया और कहा- मैं बहुत दूर जा रहा हूं, अपना ख्याल रखना। मां ने उसे समझाइश दी, लेकिन शाम को घर लौटने पर उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा।

    गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। पुलिस ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसका मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसकी जांच की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts