Banke Bihari Holi : बांके बिहारी मंदिर में होली की धूम, रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु, रंगभरी एकादशी पर आस्था का सैलाब

मथुरा। श्रीधाम वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में होली का उल्लास चरम पर पहुंच गया। रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेलकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, हर ओर "राधे-राधे" और "बांके बिहारी लाल की जय" के जयकारे गूंज उठे।
रंगों से सराबोर हुआ मंदिर परिसर
श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर ठाकुरजी के साथ होली खेली। मंदिर के सेवायतों ने परंपरा अनुसार सोने-चांदी की पिचकारी से भक्तों पर गुलाल और केसर के रंगों की वर्षा की, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और रंगों से सराबोर हो गया। चारों ओर गुलाबी, लाल, पीले रंगों की बौछार से एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला।












