IPL 2026 :RCB को जीत के लिए 202 रन का टारगेट, ईशान ने 80 रन की पारी खेली

मिडिल ओवर में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की मजबूत साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया और टीम को 200 के पार पहुंचाया।
RCB को जीत के लिए 202 रन का टारगेट, ईशान ने 80 रन की पारी खेली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। शुरुआत में पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गिरने के बाद भी SRH ने शानदार वापसी की। कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की तेज पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

    ईशान ने 80 रनों की पारी खेली

    मिडिल ओवर में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की मजबूत साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया और टीम को 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान ईशान ने 80 रनों की पारी खेली। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों में रोमारियो शेफर्ड और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन रन गति पर पूरी तरह लगाम नहीं लगा सके।

    अब मुकाबला पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर है RCB को जीत के लिए 202 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला है। चिन्नास्वामी की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर यह टारगेट चेज़ हो सकता है, लेकिन दबाव भी उतना ही बड़ा होगा।

    प्लेइंग-11

    सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

    इम्पैक्ट: शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, डेविड पैन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।

    RCB: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

    इम्पैक्ट: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts