Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिखारी के घर चोरी... झोपड़ी से उड़ाए 2.54 लाख, भाई के घर तीजा मनाने गई थी महिला

Follow on Google News
भिखारी के घर चोरी... झोपड़ी से उड़ाए 2.54 लाख, भाई के घर तीजा मनाने गई थी महिला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़। बालोद जिले में भिक्षा मांगकर जीवन-यापन करने वाली एक महिला के घर से ढाई लाख रुपए की चोरी हो गई। महिला का कहना है कि पैसे उसने घर का एक हिस्सा बेचकर जुटाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

    2.5 लाख में बेचा था मकान का हिस्सा

    दरअसल, ये घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नाहंदा की है। यहां की रहने वाली अमृत वैष्णव 25 अगस्त की दोपहर अपने भाई होम गिरी महाराज के घर तीजा मनाने गई थीं। जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी पेटी से 2 लाख 54 हजार रुपए गायब हैं। महिला ने बताया कि यह रकम उन्होंने अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर जुटाई थी। 29 जुलाई 2024 को उन्होंने गांव के ही जितेंद्र पटेल को मकान का हिस्सा 2.5 लाख में बेचा था। 

    पीड़िता भिक्षा मांगकर करती है गुजारा

    पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। इसलिए वे अपना जीवन-यापन करने के लिए गांव-गांव घूमकर भिक्षा मांगती हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि भिक्षा से ही उनका गुजर-बसर चलता है। इसके अलावा महिला ने भिक्षा से करीब 4 हजार रुपए जोड़े थे, जो उनके भविष्य का सहारा था।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    इस मामले में देवरी थाना के टीआई राकेश ठाकुर ने बताया कि, पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करेगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts