Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

10 दिनों के बाद भी अपना CM नहीं चुन पाई बीजेपी, पीएम को अपने 48 विधायकों पर भरोसा नहीं- आतिशी

10 दिनों के बाद भी अपना CM नहीं चुन पाई बीजेपी, पीएम को अपने 48 विधायकों पर भरोसा नहीं- आतिशी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव को 10 दिन हो गए पर अभी तक बीजेपी दिल्ली सीएम पद के लिए किसी का चयन नहीं कर पाई है। पीएम अपने 48 विधायकों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

बीजेपी विधायक सीएम बनने लायक नहीं- आतिशी

आतिशी ने सोमवार को आगे कहा कि बीजेपी पिछले दस दिनों में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे का नाम नहीं ले पाई है। इससे यह साबित हो गई कि भाजपा के सभी विधायकों में से एक भी मुख्यमंत्री बनने के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं ले पाई। आज यह साबित हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। अगर उनके पास 48 विधायक में से कोई मुख्यमंत्री बनने लायक ही नहीं है तो दिल्ली में सरकार कैसे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पता है, इन 48 विधायकों का एक ही काम है सिर्फ दिल्ली की जनता को लूटना।

एलजी की यमुना सफाई के ट्वीट पर भी बोली आतिशी

आतिशी ने दिल्ली में बिजली की कटौती को लेकर कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहूंगी कि वो तय कर लें कि वो सरकार चला रहे हैं या नहीं चला रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में पावर कट हो रही हैं, इस पर बीजेपी वाले कहते हैं अभी आतिशी सीएम पद पर हैं। जब यमुना में मशीन उतरती है, तो कहते हैं एलजी साहब सरकार चला रहे हैं। पहले बीजेपी तय करे कि कौन सरकार चला रहा है। अगर यमुना बीजेपी और एलजी साफ कर रहे हैं तो इसका मतलब ये है कि बिजली कट भी बीजेपी और एलजी करवा रहे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और 8 फरवरी को चुनाव को परिणाम आए थे। जिसमें बीजेपी ने प्रचंड बहुतम के साथ 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की थी। ये भी पढ़ें- नई दिल्ली : रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण, सीएम का नाम तय नहीं, 19 फरवरी को बीजेपी की बड़ी बैठक
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts