अंतर्राष्ट्रीय

गोलीबारी से दहल उठा अमेरिका का उटाह प्रांत, 5 बच्चों समेत 8 लोगों के शव बरामद

वाशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। उटाह प्रांत में गोलीबारी के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 5 बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना इनॉक सिटी के एक घर में हुई है। सभी के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं।

क्यों हुई गोलीबारी ?

गोलीबारी की घटना को लेकर अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला किसने और किस मंशा से किया है। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- मैक्सिको : हथियारबंद बदमाशों ने जेल पर किया हमला, 14 की मौत; 24 कैदी फरार

वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी

अमेरिका के वर्जीनिया में 23 नवंबर 2022 को गोलीबारी की घटना सामने आई। यहां चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में हुई मास फायरिंग में 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। जबकि, कई लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर भी मारा गया।

ये भी पढ़ें- अमेरिका: वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, कई लोगों की मौत; दावा- मैनेजर ने स्टाफ पर बरसाईं गोलियां

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button