अंतर्राष्ट्रीय

Renton shooting: वाशिंगटन के रेंटन शहर में हुई गोलीबारी, एक की मौत; 6 घायल

संयुक्त राज्य अमेरिका में इन दिनों गोलीबारी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ताजा मामला अमेरिका के वॉशिंगटन का है। जहां रेंटन शहर के सिएटल उपनगर में हुई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी सैंड्रा हैवलिक ने कहा- प्राइमरी इंवेस्टिगेशन से पता चला है कि शूटिंग मामूली विवाद को लेकर हुई। मामले की जांच की जा रही है।

इलाज के दौरान हुई शख्स की मौत

रेंटन पुलिस प्रवक्ता सैंड्रा हैवलिक ने कहा कि, प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि शूटिंग एक बड़ी सभा के बाहर विवाद से हुई थी, जिसके कारण संभवतः एक से अधिक लोगों ने गोलियां चलाईं। स्थानीय समयानुसार रात एक बजे से पहले रेंटन शहर में गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं

गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल पूरे अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। रेंटन लगभग 106, 000 लोगों का शहर है, जो सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका बंदूक से जुड़ा कानून लाने के बारे में सोच रहा है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में फिर गोलीबारी: इंडियाना के ग्रीनवुड फ्रायर मॉल में अंधाधुध फायरिंग, हमलावर सहित 4 की मौत

वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा की बढ़ती घटनाओं के साथ, राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- America में गन कल्चर का कहर… शिकागो में फ्रीडम डे परेड में हुई फायरिंग, 6 की मौत; आरोपी गिरफ्तार

‘गन वायलेंस आर्काइव’की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें- America Gun Violence: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका… शिकागो के एक नाइट क्लब में फायरिंग, 2 की मौत

2022 का अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड टेक्सास में हुआ था। यहां एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें करीब 19 मासूम शामिल थे। वहीं 14 मई को न्यूयॉर्क की बफेलो की सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में 10 ब्लैक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें- Texas School Shooting: अमेरिका में बच्चों का कत्लेआम, छात्र ने स्कूल में की फायरिंग; 18 बच्चों समेत 21 की मौत

ये भी पढ़ें- Firing in New York: न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, 10 लोगों की मौत; हमलावर गिरफ्तार

संबंधित खबरें...

Back to top button