अंतर्राष्ट्रीय

America Gun Violence: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका… शिकागो के एक नाइट क्लब में फायरिंग, 2 की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। रविवार को दक्षिणपूर्वी शिकागो के पास गैरी क्षेत्र में स्थित इंडियाना नाइट क्लब में गोलीबारी हुई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

34 साल के व्यक्ति और 26 साल की महिला की मौत

पुलिस ने बताया कि उन्हें क्लब में एंट्री करते ही 2 लोग अचेत पड़े मिले। दोनों गोलीबारी का शिकार हुए थे, दोनों ही किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। उनमें एक 34 साल का व्यक्ति और एक 26 साल की महिला थी। दोनों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर गोलीबारी

तीन दिन पहले 9 जून को उत्तरी मैरीलैंड में एक बंदूकधारी ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर गोलीबारी की थी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक एक पुलिसकर्मी के साथ क्रॉस फायरिंग में आरोपी घायल हो गया था, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें- Maryland Mass Shooting: अमेरिका में फिर फायरिंग… मैरीलैंड की फैक्ट्री में 3 मजदूरों की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

पिछले हफ्ते हुई थीं 2 घटनाएं

इससे पहले अमेरिका के ओकलाहोमा में 2 जून को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जहां टुलसा में एक हॉस्पिटल कैंपस की बिल्डिंग में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- Oklahoma Hospital Firing: अमेरिका में 8 दिन में गोलीबारी की दूसरी घटना, अब अस्पताल परिसर बना निशाना; 4 की मौत

24 मई 2022 को टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें 19 बच्चों की मौत हो गई थी। गोलीबारी के दौरान ही हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन पर चिंता जताते हुए कहा था कि अब इस दिशा में कदम उठाने का वक्त आ गया है।

ये भी पढ़ें- Texas School Shooting: अमेरिका में बच्चों का कत्लेआम, छात्र ने स्कूल में की फायरिंग; 18 बच्चों समेत 21 की मौत

 

संबंधित खबरें...

Back to top button