अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में फिर गोलीबारी: इंडियाना के ग्रीनवुड फ्रायर मॉल में अंधाधुध फायरिंग, हमलावर सहित 4 की मौत

अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई। एक बंदूकधारी ने इंडियाना प्रांत के ग्रीनवुड के मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक आर्म्ड सिविलियन ने हमलावर को मार गिराया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आर्म्ड सिविलियन ने हमलावर पर फायरिंग की

घटना ग्रीनवुड पार्क मॉल की बताई जा रही है। ग्रीनवुड पुलिस विभाग के चीफ जिम इसोन ने कहा- एक अज्ञात आदमी मॉल के फूड कोर्ट में घुसा। उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले की वह और ज्यादा लोगों की हत्या करता, वहां मौजूद एक नागरिक ने हमलावर पर गोली चला दी। इससे हमलावर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना में हमलावर सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

ग्रीनवुड पुलिस विभाग के चीफ जिम इसोन ने बताया कि, हमें फूड कोर्ट के पास टायलेट से एक संदिग्ध बैग भी मिला है। फिलहाल फायरिंग की वजह के बारे में पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जुलाई महीने के पहले हफ्ते में भी हुई थी फायरिंग

इस महीने की शुरुआत में इंडियाना में ही फायरिंग की एक और घटना हुई थी। इंडियाना के गैरी सिटी में पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई थी। इसमें हमलावर ने 10 लोगों को गोली मारी थी, इसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फायरिंग हुई थी। फ्रीडम परेड निकलते वक्त अचानक गोलियां चलने लगीं थी, घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर ने छत से गोलियां बरसाई थीं। 22 वर्षीय हमलावर को पकड़ लिया गया था।

ये भी पढ़ें- America में गन कल्चर का कहर… शिकागो में फ्रीडम डे परेड में हुई फायरिंग, 6 की मौत; आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में सात महीने में 309वीं बार मौत का तांडव

अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी और हत्याकांड के आंकड़े तैयार करने वाली संस्था ‘द गन वॉयलेंस आर्काइव’ के मुताबिक, 2022 में अब तक 309 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इन सामूहिक हत्याकांडों में 0 से 11 साल के 179 बच्चों और 12 से 17 साल के 670 किशोरों की मौत हो चुकी है।

‘गन वायलेंस आर्काइव’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें- America Gun Violence: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका… शिकागो के एक नाइट क्लब में फायरिंग, 2 की मौत

सात महीने में 15वां सामूहिक हत्याकांड

द गन वॉयलेंस आर्काइव के मुताबिक, 2022 में जनवरी से जुलाई तक 15 सामूहिक हत्याकांड हो चुके हैं। 2022 का अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड टेक्सास में हुआ था। यहां एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें करीब 19 मासूम शामिल थे। वहीं 14 मई को न्यूयॉर्क की बफेलो की सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में 10 ब्लैक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें- Texas School Shooting: अमेरिका में बच्चों का कत्लेआम, छात्र ने स्कूल में की फायरिंग; 18 बच्चों समेत 21 की मौत

ये भी पढ़ें- Firing in New York: न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, 10 लोगों की मौत; हमलावर गिरफ्तार

संबंधित खबरें...

Back to top button