MP के 6 संभागों में बिजली गिरने का अलर्ट! भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर; जानें कहां-कितनी बारिश हुई

MP के 6 संभागों में बिजली गिरने का अलर्ट! भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर; जानें कहां-कितनी बारिश हुई
मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कोटा बैराज से छोड़े गए 12 हजार क्यूसेक पानी और बारिश के असर से मुरैना में राजघाट पर चंबल का जलस्तर 4 मीटर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की नमी आज ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर एकत्रित होकर चक्रवातीय घेरा पानी से बदलकर बारिश कर सकता है।

कहां-कितनी बारिश हुई ?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। अमानगंज, अमरकंटक, विदिशा, पचमढ़ी में 7, कुंभराज में 6, आरोन, चाचौड़ा, सिवनी, अमरपाटन, गुनौर, बीना में 5, सतना, पवई, बाजाग, जयसिंहनगर, नागौद, शहडोल, उमरियापान, सिहोरा, भितरवार, बामौरी, नटेरन में 4 सेमी पानी गिरा है। ये भी पढ़ें- MP में भारी बारिश का अलर्ट! सिंध नदी का जलस्तर बढ़ा, रेत से भरे 50 से ज्यादा डंपर फंसे; देखें Video

मौसम विभाग का अलर्ट!

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि आगामी 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में तथा रायसेन, राजगढ़, बैतूल, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

6 संभागों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें- MP में आफत की बारिश! भोपाल-नागपुर हाईवे पर पुल बहा, प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी नमी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून ट्रफ लाइन के कारण आज कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। बता दें कि मानसून ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी से हरियाणा के रोहतक होते हुए राजस्थान के गंगानगर तक जा रही है। हरियाणा और झारखंड पर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। हरियाणा में बना चक्रवातीय घेरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। अरब सागर में आफ शोर ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिससे नमी आ रही है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts