Sapne Vs Everyone 2:महत्वाकांक्षा, बदला और पहचान की कहानी, 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' का ट्रेलर रिलीज

इस सीजन को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि The Viral Fever के बैनर तले अरुणाभ कुमार और विजय कोशी ने इसे प्रोड्यूस किया है। पांच एपिसोड की इस सीरीज में अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और गहराई देते हैं।
कहानी में बढ़े दांव, रिश्तों और फैसलों की कीमत
ट्रेलर की शुरुआत पहले सीजन के अहम पलों की याद दिलाते हुए होती है और फिर सीधे नई उथल-पुथल में ले जाती है। कहानी में हर फैसला भारी कीमत के साथ आता दिखता है, जहां ताकतवर रिश्ते, बड़ी रकम और पावर गेम लगातार टकराते हैं। यह सीजन दिखाता है कि इस दुनिया में टिके रहने के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि सख्त फैसले भी जरूरी होते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘कारा’ में दिखेगा इंटरनेशनल टच : निर्देशक विग्नेश राजा की बड़ी सोच, धनुष बनेंगे बागी लुटेरे
प्रशांत और जिमी की जंग हुई और गहरी
सीरीज में प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) एक निर्दयी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद करता नजर आता है, वहीं जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति के खतरनाक खेल में कदम-कदम सोचकर आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे पुरानी बातें सामने आती हैं, दोनों की जिंदगी ठुकराव, बदले और जोखिम भरे फैसलों के बीच उलझती जाती है।
किरदारों में दिखेगा ज्यादा ग्रे शेड और जटिलता
अंबरीश वर्मा के मुताबिक, यह सीजन पहले से ज्यादा गहरा और व्यापक है, जहां किरदारों के ग्रे शेड्स और उनकी जटिलता को विस्तार से दिखाया गया है। वहीं परमवीर सिंह चीमा ने भी कहा कि प्रशांत के किरदार में वापसी उनके लिए भावुक और खास अनुभव रहा है, और दर्शकों को इस बार उसका सफर और ज्यादा असरदार लगेगा।
ये भी पढ़ें: धार भोजशाला में कोर्ट में घमासान: नए "ऐतिहासिक सबूत" पेश, एएसआई ने जताया केंद्र का अधिकार
1 मई से दुनियाभर में स्ट्रीम होगी सीरीज
'सपने वर्सेस एवरीवन' का दूसरा सीजन 1 मई से प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत समेत 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगा। नए सीजन का ट्रेलर यह साफ कर देता है कि इस बार कहानी का दायरा, संघर्ष और किरदारों की परीक्षा-तीनों पहले से कहीं ज्यादा बड़े और तीखे होने वाले हैं।












