PlayBreaking News

आकांक्षा चमोला ने तलाक के खुलासे पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘TRP के लिए कोई इतना बड़ा फैसला नहीं लेता’

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से तलाक की खबरों पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। 
Follow on Google News
आकांक्षा चमोला ने तलाक के खुलासे पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘TRP के लिए कोई इतना बड़ा फैसला नहीं लेता’
आकांक्षा चमोला ने शादी और तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया

 एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में उन्होंने अपनी शादी और तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया था। आकांक्षा ने बताया था कि वह अपने पति और अभिनेता गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि आकांक्षा ने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए तलाक की बात सामने रखी है। अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने इन आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी है।

‘TRP के लिए कोई तलाक की बात नहीं करता’

लॉक अप से बाहर आने के बाद जब मीडिया ने आकांक्षा से पूछा कि क्या उन्होंने शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए अपने तलाक का खुलासा किया था, तो उन्होंने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया।
आकांक्षा ने कहा कि कोई भी लड़की इतनी बड़ी जगह पर जाकर सिर्फ टीआरपी के लिए अपने निजी रिश्ते और तलाक जैसी बातों को सामने नहीं रखेगी।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को सच्चाई जाननी है तो वह उनके घर आकर या उनकी कानूनी टीम से बात कर सकता है। उन्होंने साफ किया कि उनके और गौरव के बीच जो भी फैसला हो रहा है, वह पूरी तरह निजी और वास्तविक है।

तलाक की प्रक्रिया पहले से चल रही थी- आकांक्षा

आकांक्षा ने बताया कि लॉक अप में आने से पहले ही वह और गौरव अपनी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुके थे। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच तलाक को लेकर बातचीत पहले से चल रही थी और अब केवल कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होनी बाकी हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि यह फैसला किसी शो या पब्लिसिटी के लिए नहीं लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने और गौरव ने शादी की थी, तब भी कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था, लेकिन वह रिश्ता पूरी तरह सच्चा था।

पहले एपिसोड में किया था बड़ा खुलासा

दरअसल, लॉक अप सीजन 2 के पहले एपिसोड में ही आकांक्षा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा था कि यह बात अब तक सार्वजनिक नहीं हुई थी। आकांक्षा ने यह भी साफ किया था कि उनके और गौरव के बीच कोई दुश्मनी या बड़ा विवाद नहीं है। दोनों ने आपसी समझ के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।

शादी के 8 साल बाद अलग होने का फैसला

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। उनकी शादी का जश्न कई दिनों तक चला था, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे।शादी के बाद दोनों ने कई सालों तक साथ बिताए और सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करते रहे।

गौरव-आकांक्षा के रिश्ते को लेकर पहले भी होती रही चर्चा

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में शामिल रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आ रही थीं। अब आकांक्षा के खुलासे के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे।

‘एक्टर हैं तो हर फैसला पब्लिसिटी नहीं होता’

आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति अभिनेता है, इसका मतलब यह नहीं कि उसकी जिंदगी से जुड़ा हर फैसला पब्लिसिटी के लिए होता है। उन्होंने कहा कि कलाकारों की भी निजी जिंदगी होती है और उनके फैसलों की भावनाओं को समझना चाहिए।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts